गाय पर बैठकर ससुराल पहुंची दुल्हन, देखने के लिए उमड़ी भीड़
दूल्हा और दुल्हन के लिए शादी की रस्में बहुत मायने कर रखती है। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ ना कुछ नया करता है।

दूल्हा और दुल्हन के लिए शादी की रस्में बहुत मायने कर रखती है। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ ना कुछ नया करता है। चीन का ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
जहां शादी के बाद एक दुल्हन अपने ससुराल के लिए गाय पर बैठकर निकली। जिसके बाद उसे देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। चीन की इस दुल्हन की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इसे भी पढ़ें : वर्जिनिटी बेचना चाहती है यह ये लड़की, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
पूरानी कहानियों की तरह चीन के 37 साल के झेग फू की यह ख्वाहिश थी कि उसकी दुल्हन (यिन यांग सफेद गाउन में) हर किसी की तरह कार में नहीं बल्कि गाय पर बैठ कर उसके घर आए।
झेंग फू की ये ख्वाहिश पूरी भी हुई। मगर अधिकतर लड़कियों की ख्वाहिश होती है कि वे अपनी शादी में अपने सारे शौक पूरे करें, लेकिन यिन यांग ने अपनी पति की इच्छा को पूरा करने के लिए ऐसा किया। पति के लिए वो गाय पर बैठकर ससुराल पहुंचीं थी। चीन में गाय पर बैठी दुल्हन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App