ये महिला 31 सालों से सिर्फ पी रही है चाय, जानिए क्या है मजबूरी
ये तो हम सभी जानते है कि मौत और जिंदगी किसी के हाथ में नहीं होती, लेकिन इसके बावजूद भी कई लोग प्राकृति के इस नियम से इतने खफा हो जाते है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 Jun 2018 6:25 AM GMT
ये तो हम सभी जानते है कि मौत और जिंदगी किसी के हाथ में नहीं होती, लेकिन इसके बावजूद भी कई लोग प्राकृति के इस नियम से इतने खफा हो जाते है।
अगर उनका कोई अपना उनसे पहले दुनिया छोड़कर चला जाता है तो वह उसका शोक पूरी जिंदगी मनाते है। ऐसा ही बिहार के हाजीपुर शहर के रामपुर गांव में रहने वाली एक महिला कर रही है।
इस महिला का नाम किरण देवी है जो कि पिछले 31 सालों से केवल चाय पीकर ही जिंदा जी रही है। बता दें किरण ने अपने पति की मौत के बाद से ही अन्न जल का त्याग कर रखा है।
जिसके बाद से किरण न तो खाना खाती है और न ही पानी पीती है। वह सिर्फ चाय के सहारे अपनी जिंदगी काट रही है। किरण की इस आदत की वजह से लोग उन्हें अब चाय वाली चाची या दादी कहकर बुलाते हैं।
किऱण की अब पूरे गांव में यही पहचान बन गई है। हाजीपुर के इस छोटे से गांव में रहने वाली किरण ने आज लोगों के सामने त्याग और समर्पण का मिसाल कायम कर दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story