कोबरा से खेलना इस आदमी को पड़ा महंगा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले भोला अॉटो चलाने के साथ-साथ सांप पकड़ने का काम करता था। लेकिन मौत की घाट चढ़ गया।

टशन मेें किया एक काम बिहार के रहने वाले शख्स को भारी पड़ गया। इस शख्स ने तो सीधे सांप से ही पंगा ले लिया और उसका मुंह सुई से सीने लगा। लेकिन गुस्साएं सांप ने युवक से ऐसा बदला लिया कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
क्या है पूरा मामला
घटना समस्तीपुर जिले के ताजपुर की है। भोला सहनी मोतीपुर गांव स्थित अपने ससुराल में रहता था। वह ऑटो चलाने के साथ सांप भी पकड़ता था। भोला सांप का खेल दिखाता था, जिससे एक्स्ट्रा कमाई हो जाती थी। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से इंसान के साथ सांप भी परेशान हैं।
इसे भी पढ़ें : माइनस 3 डिग्री में भी दिखा टशन: 26 देशों के 60 शहरों में बिना पैंट के दिखे लोग
रविवार दोपहर को धूप निकली तो एक कोबरा सांप ताजपुर पेट्रोल पंप के पास धूप सेंकने निकला। खुले में सांप को देख गांव के लोग जुट गए। ठंड के चलते सांप तेजी से रिएक्ट नहीं कर पाया। वह लोगों से बचकर भाग पाता इससे पहले ही भोला सहनी पहुंचा गया और सांप को पकड़ लिया।
भोला ने एक हाथ से सांप की गर्दन को पूरी ताकत से पकड़ लिया और दूसरे हाथ से सांप के मुंह को सुई-धागा से सिलने लगा। मुंह में सुई चुभने से सांप तड़प रहा था, लेकिन भोला छोड़ने को तैयार न था। कई लोग इस तमाशे को देख रहे थे।
इसे भी पढ़ें : अब्दुल कलाम के बाद ये महिला बनी भारत की पहली 'Missile woman'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App