भिखारी के अकाउंट में मिले 6.37 करोड़, बैंक वालों के उड़े होश
अगर किसी बिजनसमैन के बैंक खाते में करोड़ों रूपए जमा हो ,तो इस बात पर किसी को कोई हैरानी नहीं होगी, लेकिन किसी भिखारी के अकाउंट में अगर करोड़ो रूपए मिलें तो, ये सबको हैरान कर देने वाली बात है। ऐसी ही एक खबर लेबनान के एक बैंक से मिली है। जब उनके बैंक की एक खाताधारक महिला ने अपने पैसे ट्रान्सफर करने की अर्जी बैंक में दाखिल की, तो सबके होश उड़ गए। आइये जानते हैं ये पूरा मसला क्या है।

लेबनान के एक शहर सीदोन में जब एक महिला भिखारिन के बैंक अकाउंट से 6.37 करोड़ रूपए मिले तो ये खबर सुनकर लोगों के होश उड़ गए। ये मामला तब सामने आया जब भिखारिन अपने बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर कराने के लिए बैंक गई और चेक पर रकम भर अर्जी दाखिल की। तब चेक में भरी राशि देख बैंक कर्मचारियों के पसीने छूट गए।
चूकिं बैंक के पास चैक में भरी रकम नकदी के रूप में मौजूद नहीं थी, फिर जब बैंक कर्मियों ने खाता धारक महिला के अकाउंट और महिला की आमदनी के बारे में जानकारी जुटाई। तब पता चला की ये महिला एक भिखारी है और पिछले दस सालों से भीख मांगकर अपना गुजारा करती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भिखारिन महिला का नाम वाफा मोहम्मद है। जो सीदोन शहर में एक बड़े अस्पताल के सामने कई सालों से भीख मांगती है। भीख में जमा हुए पैसों को अपने बैंक अकाउंट में डिपॉजिट करवाती है। पिछले 10 सालों में इस महिला ने करोड़ों की रकम अपने अकाउंट जमा कराई है।
ये खबर सोशल मीडिया पर बहुत सुर्खियां बटोर रही है। इस खबर के साथ-साथ इस महिला के दो चेक भी बहुत तेज़ी से वायरल हो रहे हैं।
إغلاق البنك الشهير في #لبنان "جمال ترست"، يفضح قصة متسولة لبنانية معروفة في #صيدا باسم الحاجة "وفاء عوض" تبين أنها "مليونيرة" وتملك برصيدها البنكي حوالي 900 ألف دولار، بعد اضطرارها لسحب أموالها ونقلها، ليُكشف أمرها وتنتشر صور شيكات باسمها على مواقع التواصل.#مصدر_للأخبار pic.twitter.com/8XrFpRfMT2
— مصدر (@MSDAR_NEWS) October 3, 2019
चेक पर लिखी तारीख के मुताबिक ये मामला 30 सितम्बर 2019 का है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App