डॉक्टर देखकर हुए हैरान, बच्चा इतना छोटा कि समा जाए हथेली में
एक ऐसे बच्चे का जन्म हुआ जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

X
haribhoomi.comCreated On: 27 May 2015 12:00 AM GMT
अलीगढ़. एक ऐसे बच्चे का जन्म हुआ जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। यह समय से पहले जन्म लिया बच्चा, मेडिकल टर्म में प्रीमैच्योर बेबी यानी अपरिपक्व बच्चा, है। इसका जन्म सातवें महीने में हुआ है। ऐसा नहीं है कि पहली बार कोई बच्चा सातवें महीने में पैदा हुआ हो लेकिन यह बच्चा सातवें महीने में जन्म लिए बच्चों की तुलना में आधे से भी कम वजन का है।
डॉक्टरों के मुताबिक सामान्यत: सातवें महीने में जन्म लिए बच्चे का वजन 2.6 किलो के आसपास होता है लेकिन इस बच्चे का वजन केवल पौन किलो यानी 750 ग्राम है। जन्म के समय एक किलो से कम वजन के बच्चे की स्थिति को मेडिकल टर्म में हाई रिस्क वाला माना जाता है। यह बच्चा इतना छोटा दिखता है कि हथेली में समा जाए। डॉक्टर इस बात को लेकर अचंभित हैं कि यह बच्चा अब तक जीवित कैसे है? डॉक्टरों ने अभी भी इस बच्चे को खतरे से बाहर नहीं बताया है। इस बच्चे का जन्म 21 मई को हुआ था।
इस बच्चे की मां पिंकी 20 साल की हैं और डिलीवरी कराने वाली स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजुला भार्गव के मुताबिक, बच्चे की मां को पहले से कई समस्याएं थीं जिसकी वजह से हमें डिलीवरी करानी पड़ी। उन्होंने कहा, यह एक बहुत ही छोटा बच्चा है और अन्य जटिलताओं के अलावा इसकी श्वसन प्रणाली भी अभी आंशिक रूप से ही विकसित हो सकी हैं। इसे जीवित रखने के लिए बड़ी सुविधाओं वाले अस्पताल में भेजना होगा। लेकिन इस बच्चे के पिता जो एक बीएसएफ जवान हैं इसका इलाज अलीगढ़ के बाहर कराने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story