गजब! हवा में जन्मा बच्चा, जिंदगीभर करेगा मुफ्त हवाई यात्रा
फ्लाइट की इमरजेंसी में मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग कराई गई।

सऊदी अरब से केरल आ रही जेट एयरवेज की फ्लाइट में महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई जिसके बाद फ्लाइट की मुम्बई एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग कराई जा रही थी, लेकिन इसी दौरान जेट एयरवेज की फ्लाइट में 35 हजार फिट की ऊंचाई पर बच्चे का जन्म हो गया।
बता दे जिसके बाद जेट एयरवेज ने नन्हें मेहमान के लिए लाइफटाइम फ्री एयर टिकट की घोषणा की है जेट एयरवेज ने जानकारी दी है कि जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
बच्चे का जन्म तो 35 हजार फिट की ऊंचाई पर हो चुका था। लेकिन बाद में महिला को मुंबई के होली स्पिरिट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। जेट एयरवेज ने इस नए मेहमान के लिए लाइफ टाइम फ्री एयर टिकट जारी करने का एलान किया है। यानि जिंदगी भर ये बच्चा मुफ्त में हवाई सफर कर सकेगा।
जेट एयरवेज की प्रवक्ता ने बताया बच्चे का जन्म जमीन से 35 हजार फिट की ऊंचाई पर हुआ। फ्लाइट की इमरजेंसी में मुम्बई एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग कराई गयी। जहां से उन्हें होली स्पिरिट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
जेट एयरवेज की ये फ्लाइट सउदी अरब के दम्माम से केरल की कोच्चि जा रही थी। जेट एयरवेज की फ्लाइट में इतनी ऊंचाई पर किसी के जन्म की ये पहली घटना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App