गजब! फ्लोरिडा की सड़कों पर ठुमक-ठुमक कर चल रहा है ये पक्षी
अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य से एक बहुत ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया का इमू नाम का एक पक्षी को लगभग एक घंटे तक ब्रिज पर घूमते हुए देखा गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 July 2018 12:02 AM GMT
अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य से एक बहुत ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया का इमू नाम का एक पक्षी को लगभग एक घंटे तक ब्रिज पर घूमते हुए देखा गया है।
फ्लोरिडा के रोड़ 19 के हॉवे ब्रिज पर एक यात्री ने कहा कि रविवार की दोपहर को सड़क पर बहुत ट्रैफिक लग गया था, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा पक्षी इमू सड़क पर घूम रहा था और वह रोड़ से हटने को भी तैयार नहीं था।
इसे भी पढ़ें: हैरतअंगेज! ये शेर खेल रहा था पुलिस के साथ आंख-मिचौली, फिर जो हुआ उसने कर दिया सबको हैरान
इस वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे ये इमू सड़क पर ठुमक-ठुमक कर चल रहा है, जिसे सब लोग अपनी गाड़ियों में से बैठ कर देख रहे है और हैरान भी हो रहे है।
इसी बीच फ्लोरिडा की इस सड़क पर एक कपल ने अपनी कार में बैठे-बैठे इस पक्षी का वीडियो बनाया। कार में बैठकर जो महिला वीडियो बना रही थी उसका कहना है कि उसने इमू को सड़क से हटाने की कोशिश भी की, लेकिन वह फिर से ट्रैफिक के बीच में आ गया।
तवेरेस पुलिस और लेक काउंटी पशु नियंत्रण को सूचना दी गई, जिसके बाद वह जल्दी से सड़क पर पहुंचे और उन्होंने इमु को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इमु को अपने मालिक के पास वापस भेज दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story