इस स्वीमिंग पूल में पानी से नहीं बियर से नहाते हैं लोग, फिर पीते हैं यही बियर
कई लोगों को स्वीमिंग करना बहुत पसंद होता है, इसलिए वह अक्सर होटल का स्वीमिंग पूल हो या उनके घर का स्वीमिंग पूल हो वह उसमें घंटों स्वीमिंग करते है और चिल मारते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 Jun 2018 6:07 PM GMT
कई लोगों को स्वीमिंग करना बहुत पसंद होता है, इसलिए वह अक्सर होटल का स्वीमिंग पूल हो या उनके घर का स्वीमिंग पूल हो वह उसमें घंटों स्वीमिंग करते है और चिल मारते हैं।
आमतौर पर आपने स्वीमिंग पूल में पानी को ही देखा होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्वीमिंग पूल के बारे में बताने जा रहे है। जिसके अंदर पानी नहीं कुछ और ही होता है।

ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसा स्वीमिंग पूल है, जिसके अंदर पानी नहीं बियर होती है। इस स्वीमिंग पूल में लोग बड़े शौक से आते हैं और स्वीमिंग का लुत्फ उठाते हैं।
यह पहला ऐसा स्वीमिंग पूल है। जिसमें पानी नहीं बियर होती है, दुनिया के किसी भी कोने में इस तरह का स्वीमिंग पूल नहीं है। इस पूल में आने वाले लोगों को बियर में नहाना काफी अच्छा लगता हैं।

शराब बनाने वाली कंपनी स्टारकेन बर्गर ने एक पुराने महल में 7 बियर स्वीमिंग पूल बनाए हुए हैं जो कि बीयर से भरे हुए हैं। इन पूल्स की लंबाई 13 फुट है। जिसमें पानी के साथ बियर मिला के डाली जाती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story