मौत को भी सूंघ लेती है यह औरत, जानिए क्या है इसके पीछे का राज
कई लोगों के पास कुछ ऐसी शक्ति होती है। जिसकी वजह से उन्हें भविष्य में होने वाली चीजों के बारे में पता चल जाता हैं। कई लोग इस तरह की चीजों पर विश्वास नहीं रखते और इसे सिर्फ अंधविश्वास कहते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 May 2018 6:02 PM GMT
कई लोगों के पास कुछ ऐसी शक्ति होती है। जिसकी वजह से उन्हें भविष्य में होने वाली चीजों के बारे में पता चल जाता हैं। कई लोग इस तरह की चीजों पर विश्वास नहीं रखते और इसे सिर्फ अंधविश्वास कहते हैं।
लेकिन कई लोग ऐसे भी होते है जिनको यह अंधविश्वास नहीं बल्कि शक्ति ही लगती है जो कि उन्हें भगवान से मिली है। ऐसे ही एक शक्ति इस महिला को मिली है। जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में रहने वाली एक 24 साल की महिला के पास ऐसी एक शक्ति है जिसकी वजह से उसे पहले ही पता चल जाता है कि कौन मरने वाला है।
इस महिला का नाम अरी कला है जो कि मौत को सूंघ लेती है। अरी के मुताबिक़ वो मौत को सूंघ लेती हैं और उन्हें अपनी इस शक्ति के बारे में तब पता चला था जब वो 10 वीं क्लास में पढ़ती थी।
जब अरी 10वीं क्लास में थी। तो एक दिन वह अपने अंकल के घर गयी हुई। जहां पर जाकर उन्हें एक मीठी सी महक आ रही थी। जब उन्होंने घर के लोगों से इस महक के बारे में पुछा तब सबने यही कहा कि उन्हें घर में कोई भी महक नहीं आ रही है।
अरी ने बताया कि जो महक उन्होंने अपने अंकल के घर पर सूंघी थी। उसके कुछ दिनों के बाद ही उनके अंकल की मौत हो गई थी। जिसके बाद अरी ने कई बार इस महक को सूंघा।
तब जाकर अरी को पता चला कि उनके अंदर एक ख़ास शक्ति है। जो कि उन्हें किसी की मौत के आने से पहले आती है। अरी को जब कभी भी वैसी महक आती है। तब वो इस बारे में किसी को नहीं बताती हैं बल्कि ये बात सिर्फ अपने तक ही रखती हैं।
अरी के मुताबिक़ उनकी यह शक्ति उनके किसी काम की नहीं है क्योंकि उनको यह तो पता चल जाता है कि मौत होने वाली है लेकिन वो उस व्यक्ति की जान नहीं बचा पाती।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story