8 साल के लड़के ने पकड़ी 314 किलो की शार्क, 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले 8 साल के जेडेन मिल्लौरे(Jayden Millauro) ने 314 किलो की एक विशालकाय टाइगर शार्क को पकड़कर 22 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

भागदौड़ भरी इस दुनिया में कहा जाता है बच्चों की जिंदगी आराम की है लेकिन आजकल के बच्चें बड़ों को भी कई मामलों में पछाड़ रहें है। ऐसी ही एक कारनामा ऑस्ट्रेलिया के 8 साल के बच्चे ने कर दिखाया है। इस बच्चे ने कई सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ एक विशालकाय शार्क को पकड़ा है। इस कारनामे की चर्चा पूरी दुनिया में चल रही है।
तकनीक और लोगों की कुछ अलग कर गुजरने की कोशिश ने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं। ऐसा ही एक नया रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एक 8 साल के बच्चे ने बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले 8 साल के जेडेन मिल्लौरे (Jayden Millauro) ने 314 किलो की एक विशालकाय टाइगर शार्क को पकड़कर 22 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
नाइन न्यूज के अनुसार जेडेन मिल्लौरे अपने पिता जोनाथन मिल्लौरे के साथ पिछले हफ्ते सिडनी से 160 किलोमीटर दूर ब्राउन माउंटेन पर फिशिंग के लिए गए थे। वही जेडेन ने ये कमाल कर दिखाया। जेडेन के पिता का कहना है कि उनका बेटा पोर्ट हैकिंग फिशिंग क्लब का सबसे कम उम्र का मेम्बर है और क्लब में फिशिंग करना सीख रहा है।
जेडेन के जिद करने पर ही हम ब्राउन माउंटेन पर फिशिंग के लिए गए थे। जेडेन के पिता ने नाइन न्यूज को बताया की जब हम अपनी बोट पर थे तभी जेडेन की नजर बोट के पीछे आ रही टाइगर शार्क पर पड़ी और उसने बिना देर किए मछली पकडने का कांटा और जाल पानी में फेक दिया, शार्क फंस गई।
लेकिन शार्क को बोट पर खीचनें और किनारे तक लेन में जेडेन के पिता ने उसकी मदद की थी। जब तक शार्क को किनारे पर नहीं लाया गया था। किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि ये एक 314 किलो की विशालकाय टाइगर शार्क है।
जेडेन मिल्लौरे ने, साल 1997 में 'इयान हिसे' द्वारा 312 किलो की टाइगर शार्क पकड़ने के 22 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर, 314 किलो की टाइगर शार्क पकड़ने का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के समुद्रों में पाई जानें वाली विशालकाय शार्कों में टाइगर शार्क का नाम भी शामिल है। जिसका वजन 680 किलो से भी ज्यादा हो सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App