70 साल की उम्र में बुजुर्ग महिला हुई प्रेग्नेंट, डॉक्टर्स भी जानकर रह गए हैरान
मैक्सिको के सिनालोआ में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने बहुत ही हैरतअंगेज कारनामा किया है। 70 साल की उम्र में यह बुजुर्ग महिला प्रेग्नेंट हो गई हैं

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 May 2018 4:24 PM GMT
मैक्सिको के सिनालोआ में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने बहुत ही हैरतअंगेज कारनामा किया है। 70 साल की उम्र में यह बुजुर्ग महिला प्रेग्नेंट हो गई हैं। जबकि इस उम्र में बुजुर्ग महिलाएं नाती-पोतों को खिलाती हैं।
सिनालोआ में रहने वाली मारिया डी लालूस ने दावा किया है कि वह 6 महीने से प्रेग्नेंट है। मारिया ने मीडिया को अपनी सोनोग्राफी रिपोर्ट्स दिखाई।
मारिया पहले से ही सात बच्चों की मां है।

मारिया का कहना है कि उनके पैरों में दर्द है। उन्हें बार-बार उल्टियां हो रही हैं। ठीक वैसे ही जैसा प्रेग्नेंसी के दौरान होता है। उन्होंने अबतक 10 बार अलग-अलग जगह सोनोग्राफी कराई हैं।
जब मारिया के प्रेग्नेंट होने के बारे में डॉक्टर्स को पता चला तो वह भी ये देखकर हैरान रहे गए थें कि इस उम्र में वह प्रेग्नेंट है। डॉक्टर्स का मानना है कि मारिया एक लड़की को जन्म देने वाली हैं।

मारिया ने प्रेग्नेंसी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है और उसने यह भी किसी को नहीं बताया कि वह फर्टीलाइजेशन तकनीक का सहारा लेकर प्रेग्नेंट हुई हैं या फिर वह प्राकृतिक तरीके से प्रेग्नेंट हुई हैं।
डॉक्टर्स की मानें तो अगर मारिया बच्चे को जन्म देती हैं तो सिजेरियन तकनीक का इस्तेमाल करके ही बच्चे का जन्म हो पाएगा। ।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story