इस महिला के पास है चांद से आई ये एक चीज
चांद पर जाना ही एक ख्वाब की तरह होता है और ऐसे में अगर कोई व्यक्ति चांद पर चला जाएं और वहां से कोई निशानी लेकर आएं तो यह एक बहुत बड़ी बात होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि चांद पर किसी को क्या मिल सकता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 Jun 2018 4:52 AM GMT
चांद पर जाना ही एक ख्वाब की तरह होता है और ऐसे में अगर कोई व्यक्ति चांद पर चला जाएं और वहां से कोई निशानी लेकर आएं तो यह एक बहुत बड़ी बात होती है।
अब आप सोच रहे होंगे कि चांद पर किसी को क्या मिल सकता है।
बता दें धरती पर चांद से एक बहुत ही दुर्लभ चीज आई है जिसे वैज्ञानिक मून डस्ट कहते हैं। अमेरिका के सिनसिनाटी की रहने वाली एक महिला जिसका नाम लौरा सिको है। यह वह महिला है जो कि चांद के एक हिस्से पर अपनी दावेदारी पेश कर सकती हैं।
लौरा सिको के पास मून डस्ट है जो कि उन्हें पहले अंतरिक्षयात्री नील आर्म स्ट्रांग ने गिफ्ट की थी। बता दें 1970 में जब लौरा महज 10 साल की थी तब नील आर्म ने लौरा को अपने हाथों से लिखे एक लेटर के साथ एक छोटी बॉटल में मून डस्ट गिफ्ट की थी।
जिसके बाद लौरा को इस मून डस्ट की बॉटल अब अपने पेरेंट्स के सामान में से मिली है और जिसपर लौरा अपना हक जताना चाहती है, वे नहीं चाहती कि नासा उनसे वो बॉटल वापस ले।
इसलिए ही लौरा ने नासा पर केस कर दिया है जिससे की नासा उनसे उनका हिस्सा वापस लेने की कोशिश न करें। लौरा ने इस हफ्ते इस मामले को लेकर फेडरल कोर्ट में केस दर्ज किया है।
लौरा के पास जो मून डस्ट की बॉटल है, उसका दो बार टेस्ट हो चुका है। वैज्ञानिकों ने भी इस डस्ट को चांद का हिस्सा होने की पुष्टि कर दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story