पिछले 23 सालों से ये व्यक्ति जमीन के नीचे बना रहा था ये सब कुछ, सच्चाई देखकर हर कोई सहम गया
आर्मेनिया के एक व्यक्ति ने एक ऐसा हैरतअंगेज काम कर दिखाया है जिसकी वजह से आज उनको पूरी दुनिया याद कर रही है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 July 2018 12:28 PM GMT
आर्मेनिया के एक व्यक्ति ने एक ऐसा हैरतअंगेज काम कर दिखाया है जिसकी वजह से आज उनको पूरी दुनिया याद कर रही है। आपको बता दें आर्मेनिया के कोटयके क्षेत्र के अरिनज गांव में जमीन के नीचे एक ऐसा मंदिर बनाया गया है जिसे देखकर सब हैरान रह गए है।
आर्मेनिया गांव में रहने वाली तोशिया नाम की एक महिला ने साल 1985 में पति लेवोन अराकेलीन से कहां था कि आलू को स्टोर करके रखने के लिए एक गड्डा खोदे।

जिसके बाद उनके पति लेवोन 23 सालों तक हर दिन इस जगह को खोदते रहे और उन्होंने जमीन के अंदर एक बहुत ही सुंदर सा मंदिर बना डाला, जिसे देखने के लिए आज पूरी दुनिया से लोग जाते हैं।
आपको बता दें लेवोन ने पूरे 23 सालों तक रोज 18 घंटे तक इस मंदिर को बनाने के लिए काम किया और वह केवल 3-4 घंटे होते थे। लेवोन ने ये पूरा मंदिर हथौड़ी, छैनी की मदद से बनाया है।

लेवोन अराकेलीन द्वारा बनाया गया यह अद्भुत भूमिगत मंदिर 280 वर्ग मीटर का क्षेत्र फैला हुआ है। यह मंदिर 20 मीटर भूमिगत तक पहुंचता है और इसमें 7 कमरे शामिल हैं।

इस भूमिगत मंदिर की दिवारों पर बनाए गए डिजाइन भी हाथों से बनाए गए है और साथ ही मूर्तिया को भी पत्थर की मदद से बनाया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story