यहां खुले में घूमते हैं शेर जैसे खूंखार जानवर
अर्जेटीना के ब्यूनॉस एयर्स शहर में लुजान जू एक ऐसा चिड़ियाघर है जहां शेर जैसे खूंखार जानवर को भी पिजंरे में बंद नहीं किया जाता है।

आपने चिड़ियाघर में हमेशा से जानवरों को केज में बंद ही देखा होगा, लेकिन अर्जेटीना के ब्यूनॉस एयर्स शहर में लुजान जू एक ऐसा चिड़ियाघर है जहां शेर जैसे खूंखार जानवर को भी पिजंरे में बंद नहीं किया जाता है।
यही नहीं इस जू में आपको मौका दिया जाता है कि आप इन जानवरों की सवारी कर सके। ‘लुजान जू’ को दुनिया का सबसे खतरनाक चिड़ियाघर कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर आपको शेरों के साथ खेलने का, सोने का और यहां तक की उनके ऊपर बैठकर सवारी करने का भी मौका दिया जाता है।
इस जू में बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी इन शेरों के संग बिना किसी डर के समय बिताते हैं। इस जू की खास बात यह है कि यहां के शेरों को दी गई ट्रेनिंग के कारण उन्होंने आज तक किसी पर भी हमला नहीं किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App