15 फीट लंबा अजगर निगल गया बकरी फिर हो गया ये हाल, वीडियो वायरल
अजगर बकरी को निगलने के बाद चल भी नहीं पा रहा था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 Jun 2018 4:32 PM GMT
मानसून आते ही सांप-अजगरों का भी मौसम शुरू हो जाता है। इसी क्रम में असम से अजगर का एक वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में आप एक 15 फीट लंबे अजगर को देखेंगे जो एक जिंदा बकरी को निगल गया। वीडियो में आप देखेंगे की बकरी को निगलने के बाद अजगर का क्या हाल हुआ।
अजगर ने जब बकरी को निगला तो उसका पेट फूल गया क्योंकि उसके पेट में बकरी थी। अजगर बकरी को निगलने के बाद चल भी नहीं पा रहा था। यह घटना असम के चरियाल में हुई। गांववाले अजगर को घेरकर खड़े थे और उसका वीडियो बना रहे थे।
वन विभाग ने बताया कि अजगर पास के जंगल से गांव में घुस आया था और उसने पूरी बकरी को निगल लिया था। गांववालों ने खतरनाक अजगर को रस्सी से बांध दिया था ताकी उसको वापस जंगल में छोड़ा जा सके ।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story