70 साल की महिला के पास मिला नोटों से इतना भरा हुआ नोट, जिसने उड़ाए पुलिस के होश
गीता शाह ने पुलिस को बताया कि वह नोटों को एक्सचेंज कराने एफसी रोड गई थी।

पुणे में पुलिस ने गुरुवार को एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से पुलिस को एक नोटों से भरा बैग मिला है। नोटों का मूल्य करीब एक करोड़ बताया जा रहा है।
महिला पुणे के फर्गुसन कॉलेज के पास बार-बार चक्कर लगा रही थी, इसे देखकर वहां मौजूद लोगों को इस पर शक हुआ, इसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ करती है, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस नोटों से भरे इस बैग को देखकर हैरान रह जाती है। बाद में पुलिस महिला को आगे की पूछताछ के लिए गिरफ्तार करके पुलिस स्टेशन ले आई।
इसे भी पढ़ें :-बड़ी कामयाबी! वैज्ञानिकों ने खोजे 7 लाख साल पुराने तीन मेंढक
पूछताछ में महिला ने अपना नाम गीता शाह बताया साथ ही उसने बताया की वो यादवाड़ा की रहने वाली है। गीता ने पुलिस को बताया कि वह कुछ नोटों को बदलने के लिए एफसी रोड गई थी।
इसे भी पढ़ें : पार्किंग में खड़ी कारों का शीशा तोड़कर, कोई लिख जाता है ये सब
दक्कन पुलिस स्टेशन के अधिकारी अजय कदम ने बताया कि हम बार-बार महिला से पूछताछ कर रहें हैं और उससे इन नोटों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उम्र अधिक होने की वजह से वो ज्यादा जानकारी देने में सहज महसूस नहीं कर पा रही है। हमने इस बात की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दे दी है। फिलहाल हमने इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App