देखिए कैसा होगा दुनिया का सबसे हाईटेक ''शहर'' जो घूमेगा दुनिया भर में
अमेरिका के फलोरिड़ा में बन रही है फ्रीडंम शिप

X
Haribhoomi.comCreated On: 30 Nov 2013 12:00 AM GMT
लंदन. अमेरिका के फ्लोरिडा में एक ऐसे जहाज का निर्माण हो रहा है जिसमें स्कूल, पार्क, अस्पताल, रन-वे, मॉल, कसीनो के साथ हर वह सुविधा होगी, जो कि न्यूयॉर्क, लंदन, सिडनी, टोक्यो और बीजिंग जैसे वर्ल्ड क्लास शहरों में मिलती है। फ्लोरिडा की कंपनी फ्रीडम शिप इंटरनेशनल का यह सपना जब साकार होगा तो लोग इसकी चकाचौंध में खो जाएगें। जहाज का नाम FREEDOM SHIP होगा है। यह जहाज 1 मील लंबा और 25 माले का होगा।
फ्रीडम शिप इंटरनेशनल के डायरेक्टर रोजर एम गूच का दावा है कि FREEDOM SHIP अब तक का सबसे बड़ा पानी का जहाज और समुद्र में तैरता पहला शहर होगा। हालांकि, यह सपना बेहद महंगा होगा, लेकिन हम इसके लिए पैसा जुटाने की तैयारी कर रहे हैं। रोजर ने बताया कि FREEDOM SHIP को बनाने में 6 अरब डॉलर से ज्यादा का खर्चा आएगा। रोजर ने कहा- यह बेहद महंगा प्रोजेक्ट है और पिछले कुछ वर्षों से जिस प्रकार से ग्लोबल इकॉनमी चल रही है, उससे इस सपने को सच करने में कठिनाई तो आ रही है। पिछले छह महीने में हमें इस प्रोजेक्ट में रुचि लेने वाले लोग मिले और उम्मीद है कि 1 अरब डॉलर जुटाने के बाद हम इस पर काम शुरू कर देंगे। अगर ऐसा हो जाता है तो यह किसी आठवें अजूबे से कम नहीं हेगा।
फ्रीडम शिप इंटरनेशनल के डायरेक्टर रोजर ने बताया कि यह आलीशान जहाज अपना 70 प्रतिशत समय दुनिया के बड़े शहरों के नजदीक बिताएगा और बाकी समय एक देश से दूसरे देश यात्रा करेगा।
नीचे स्लाइड से जानें फ्रीडम शिप की और नई खासियतों के बारे में -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story