फोटोग्राफर का नौकर बना प्रसिद्ध वैज्ञानिक, कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान
फोटोग्राफर की दुकान पर कार्य करने वाला बेहद उत्सुक स्वभाव वाला वह लड़का एक दिन अमेरिका के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों में शामिल हुआ।

अमेरिका के शहर नैशविले में एक लड़का फोटोग्राफर के यहां काम करता था। एक दिन कोई शख्स फोटोग्राफर की दुकान पर आया और उसकी एक बुक जो कि ज्योतिष विद्या से संबंधित थी वह भूल गया।
उस लड़के ने दुकान के मालिक से पूछा कि क्या मैं यह पुस्तक पढ़ सकता हूं? मालिक से आज्ञा मिलते ही उसने पुस्तक पढ़नी शुरू कर दी। बाद में उसने निश्चय किया कि वह तारामंडल और आकाश के संबंध में ज्यादा से ज्यादा ज्ञान प्राप्त करेगा।
यह भी पढ़ें- गजब! खंबे में लगा मॉडल बताएगा कहां है बिजली की खराबी
मालिक को उस लड़के मन की बात बताई तो उसने उसे प्रोत्साहित करते हुए कहा, ‘मुझसे जो भी मदद की जरूरत हो बेझिझक कहना, मैं तुम्हारे लक्ष्य में तुम्हारे साथ हूं।’ दूसरे दिन ही उसने एक छोटी-सी दूरबीन खरीदी और उसकी मदद से रात को घंटों छत पर बैठ कर आकाश का सौंदर्य देखने लगा।
ऐसा करके उसने लगातार अपना ज्ञान बढ़ाना शुरू किया। फोटोग्राफर की दुकान पर काम करने से जो आय उसे होती थी उसी में से पैसे बचाकर उसने एक बड़ी दूरबीन खरीदी। उसे शक्तिशाली बनाने के लिहाज से उसमें भारी लैंस लगवाने के लिए उसे फिलाडेल्फिया भेजा गया।
यह भी पढ़ें- रहस्य: आखों से आपके शरीर को स्कैन कर सकती हैं ये लड़कियां
बड़ा लैंस लग जाने पर आकाशमंडल संबधी उसने जो नई खोज की वह कुछ ही दिनों में बड़े-बड़े खगोल शास्त्रियों में चर्चा का विषय बन गई। फोटोग्राफर की दुकान पर कार्य करने वाला बेहद उत्सुक स्वभाव वाला वह लड़का एक दिन अमेरिका के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों में शामिल हुआ।
यह लड़का कोई और नहीं बल्कि प्रोफेसर बर्नर थे जो एक प्रमुख खगोलशास्त्री के रूप में आज भी याद किए जाते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App