अमेरिका: दो महीने पहले गायब हुई बिल्ली को कुत्ते ने ढूंढा
दो महीने पहले एक आगजनी घटना में परिवार के सदस्य ने मान लिया था की इस घटना में उनकी पालतू बिल्ली रिंगर की मौत हो चुकी है।

अमेरिका के मिशिगन में एक ऐसी घटना का सच सामने आया है जिसके जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दो महीने पहले एक आगजनी घटना हुई थी जिसमें सब कुछ जलकर राख हो गया था जिसमें परिवार के सदस्य ने मान लिया था की इस घटना में उनकी पालतू बिल्ली रिंगर की मौत हो चुकी है।
लेकिन दो महीने सदस्य क्रिस्टीना के पालतू कुत्ते ने उस बिल्ली गढ्ढे ढूढ निकाला। इस परिवार की सदस्य क्रिस्टीना ने फेसबुक पर बताया कि आग की घटना के बाद पूरा घर बर्बाद हो गया था।
एक दिन पूरा परिवार दोबार इस घर को देखने आता है तो क्लो अचानक से गढ्ढे की खुदाई करने लगता है। अचानक गढ्ढे के अंदर से म्याउं की आवाज आने लगती है।म्याउं की आवाज सुनकर उन लोगों ने वहां से एक बिल्ली को निकाला।
सब लोग यह जानकर हैरान रह गए कि यह कोई और नहीं उनकी रिंगर थी जिसे वह अब तक मरा समझ रहे थे। हालांकि रिंगर अब तक बहुत कमजोर हो चुकी थी। क्रिस्टीना ने लिखा ' यह बिल्ली काफी चमत्कार है।
यह यहां पर बिना पानी और खाने के दो महीने से थी और क्लो ने इसे एक गढ्ढे से ढूढ निकाला। रिंगर का वजन आधा रह गया है. लेकिन अब उम्मीद है यह छोटी फाइटर जल्दी ही फिर से वैसी हो जाएगी. जिसके बाद अब क्लो होरो हो गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App