हैरतअंगेज! गर्लफ्रेंड ने काटा अपने ही ब्वॉयफ्रेंड का कान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
अक्सर प्यार में लोग पागल हो जाते हैं और जब दो प्रेमियों के बीच में लड़ाई होती है तो वह एक दूसरे को मारने की धमकी तक दे देते हैं। कई बार ऐसी बात इंसान गुस्से में बोल देता है लेकिन कई बार वह ऐसा सच में भी कर देते है

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 May 2018 5:40 PM GMT
अक्सर प्यार में लोग पागल हो जाते हैं और जब दो प्रेमियों के बीच में लड़ाई होती है तो वह एक दूसरे को मारने की धमकी तक दे देते हैं। ऐसी ही एक हैरतअंगेज कर देने वाली घटना अमेरिका के वाशिंगटन से आई है।
वाशिंगटन में रहने वाली पोर्टिया इलेन ने लड़ाई करते हुए अपने ब्वॉयफ्रेंड के कान को काट डाला। जिसके बाद पोर्टिया इलेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस समय पोर्टिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड का कान काटा था। उस समय वे दोनों ऑस्टिन के मोंटोपोलिस ड्राइव सुपर 8 में बैठे हुए थे।
इस घटना के बारे में पुलिस को तब पता चला। जब ऑस्टिन पुलिस विभाग के पास इमरजेंसी कॉल आई। जिसमें इलेन ने कहा था कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड के कान को काट दिया क्योंकि उसने उसके बच्चे को मार डाला था।
पुलिस जिस समय पोर्टिया से कॉल पर बात कर रहे थी उसी दौरान उन्होंने सुना कि एक आदमी की फोन पर चिल्लाना की आवाज आ रही है और वह आदमी बोल रहा है कि मेरा कान कहां है, तुमने क्या किया?
जिसके तुरंत बाद पुलिस मौके-ए-वारदात पर पहुंच गई। जहां उन्हें एक शर्टलेस आदमी दिखा। जिसकी गर्दन और छाती पर खून टपक रहा था और उस व्यक्ति ने अपने बाएं कान को अपने हाथ में पकड़ रखा था।
पुलिस अधिकारियों ने पोर्टिया और उसके ब्वॉयफ्रेंड से पूछताछ की। शुरूआत में तो पोर्टिया ने पुलिस का सहयोग करने से इंकार कर दिया। लेकिन बाद में उसने पुलिस को बताया कि उसने ही अपने बॉयफ्रेंड के कान को काटा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story