हैरतअंगेज: इस देश में इंसानों से ज्यादा रहते हैं सुअर, यूरोप में नंबर एक
डेनमार्क से एक हैरतअंगेज खबर सामने आई है। इस देश में अब इंसानों से ज्यादा सुअरों की संख्या हो गई है। जिसके बाद ये देश यूरोप में सबसे ज्यादा सुअरों वाला देश बन गया है।

डेनमार्क से एक हैरतअंगेज खबर सामने आई है। इस देश में अब इंसानों से ज्यादा सुअरों की संख्या हो गई है। जिसके बाद ये देश यूरोप में सबसे ज्यादा सुअरों वाला देश बन गया है। ये बात एक रिपोर्ट में सामने आई है। पहले डेनमार्क दूसरे पायदान पर था।
यूरोप की स्टैटिस्टिकल एजेंसी यूरोस्टेट ने गुरुवार को आंकड़े जारी कर इस बारे में जानकारी दी। एजेंसी के मुताबिक, 150 मिलियन की आबादी के साथ यूरोपीय संघ (ईयू) में अन्य पशुओं के मुकाबले सुअरों की संख्या बढ़ गई है। सुअरों के अलावा यहां पर मवेशियों और अन्य पशुओं की संख्या 89 मिलियन के करीब है।
यह भी पढ़ें- हैरतअंगेज: ये है दुनिया की पहली दाढ़ी-मूछ वाली लड़की, जानिए इसकी दिलचस्प कहानी
यूरोस्टेट के अनुसार, यूरोपीय संघ के 40% सुअर स्पेन और जर्मनी में हैं। वहीं डेनमार्क, फ्रांस, पोलैंड और नीदरलैंड्स में भी सुअरों की अच्छी खासी मात्रा आंकी गई है।
आकड़ों के मुताबिक, डेनमार्क अकेला ऐसा देश है, जहां पर सुअरों की संख्या इंसानों से ज्यादा हो गई है। जिसके मुताबिक, यहां हर 100 लोगों पर 215 सुअर हैं। ये कोई संयोग नहीं बल्कि यह देश पूरे यूरोप में सुअर का मीट (बेकन) के लिए जाना जाता है।
आकड़ों के मुताबिक, नीदरलैंड्स इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं और यहां पर 100 लोगों पर 70 सुअर हैं। जबकि स्पेन तीसरे नंबर है और यहां 100 लोगों पर 63 सुअर हैं। वहीं, बेल्जियम में 100 लोगों पर 54 सुअर होने की हात सामने आई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App