जब दुनिया में खत्म हो जाएगा खाना, तब बहुत ही हैरतअंगेज होगा ये कारनामा
लातवियाई कलाकार ''आर्टर्स बर्जिस्स'' ने एक नाटकीय प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को नरभक्षणवाद समझाने की कोशिश की।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 May 2018 8:25 PM GMT
दुनिया के साथ लातवियाई कलाकार 'आर्टर्स बर्जिस्स' ने एक चौंका देने वाला वीडियो साझा किया है। आर्टिस्ट बर्जिस्स' ने एक नाटकीय प्रदर्शन के माध्यम से बताना चाह रहे है कि जब ग्लोबल फूड स्टॉक खत्म हो जाएगा तो लोगों को नरभक्षण बनना पड़ेगा और उन्हें मनुष्य का मांस खाना पड़ेगा।
आर्टिस्ट बर्जिस्स' ने एक महिला और एक पुरुष प्रफोमर को एक मेज पर बैठाया और दोनों के पीठ से एक तेज स्केलपेल का उपयोग करके एक-एक मांस का टुकड़ा काटा। जिसके बाद बर्जिस्स ने दोनों के मांस के टुकड़ों को उनकी आंखों के सामने एक फ्राइंग पैन में पकाया और मांस के पक जाने के बाद दोनों प्रफोमर के मुंह में मांस के टुकड़े को डाल दिया और नाटकीय रूप से उन्हें मांस खिलाया।
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान एक चौका देने वाली बात यह सामने आई कि जिन दो व्यक्तियों का मांस काटा जा रहा था उन्हें यह सब करवाते समय किसी भी तरह के दर्द में नहीं देखा गया वह दोनों व्यक्ति बहुत ही आराम से इस प्रक्रिया में बर्जिस्स का सहयोग कर रहे थे। जबकि उनकी पीठ से खून भी निकल रहा था।
इस एस्कैटोलॉजी' शो के माध्यम से बर्जिस्स यह बताना चाह रहे थे कि जब दुनिया में खाद्य पदार्थ खत्म हो जाएगे तो मानवता के साथ क्या होगा और समाज खुद का उपभोग करने लगेगा। लोगों को नरभक्षणवाद का सहारा लेना पडेगा। यह शायद पहली ऐसी हैरतअंगेज कर देने वाली खबर है जिसमें मनुष्य ने अपने ही मांस को काटवाकर उसे खुद खाया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story