हैरतअंगेज: ये है दुनिया की पहली दाढ़ी-मूछ वाली लड़की, जानिए इसकी दिलचस्प कहानी
अमेरिका में रहने वाली एक लड़की समाज में रहने वाली हर उस लड़की के लिए मिसाल बन गई है, जो किसी कमी के कारण खुद को दूसरों से कम आंकती हैं।

अमेरिका में रहने वाली एक लड़की समाज में रहने वाली हर उस लड़की के लिए मिसाल बन गई है, जो किसी कमी के कारण खुद को दूसरों से कम आंकती हैं। हैरतअंगेज कर देने वाली ये खबर दरअसल, 26 वर्षीय नोवा गैलेक्सिया पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम नामक बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी के कारण नोवा के चेहरे पर पुरुषों की तरह बाल उग आए थे।
युवावस्था में हुई इस बीमारी के चलते वो पिछले 14 सालों से लगातार शेविंग करते आ रही थी, जिससे वो दुनिया से इस बीमारी को छिपा सके। लेकिन धीरे-धीरे उसे अपनी दाढ़ी से प्यार हो गया। अब नोवा को दाढ़ी बढ़ाने व लोगों को दिखाने में कोई परेशानी नहीं है।
यह भी पढ़ें- Bhojpuri Holi Song: होली के इन 5 तड़कते-भड़कते भोजपुरी गीतों के आगे फेल हुआ बॉलीवुड
कभी थी बीमारी से परेशान
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दौर में इस हार्मोनल डिसॉर्डर के कारण बढ़ते चेहरे के बालों से वो अपमानित महसूस करती थी। नोवा ने बताया कि वो स्कूल जाने से पहले हर रोज शेव किया करती थीं। वो सुबह जल्दी ही उठ जाती थी और शेव करती थी।
लेकिन वो अपनी दाढ़ी को अधिक समय तक छिपा नहीं सकी। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने शेव न करने की सोची। जिसके बाद उन्होंने एक महीना शेव नहीं किया।इसी दौरान नोवा को एहसास हुआ कि वह खुद से भाग रही है।
समाज क्या कहेगा, ये सोचकर वो अपना जीवन खो रही है। बस फिर क्या, इसी के बाद उन्होंने फैसला किया कि मैं जैसी हूं, वैसी ही रहूंगी और दाढ़ी बढ़ानी शुरू कर दी।
नोवा का कहना है कि वो चाहती है कि उनकी कहानी अन्य लोगों को भी प्रेरित करे, जिससे वो बेहिचक अपनी बॉडी को अपना सकें और खुद से प्यार करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App