हैरतअंगेज! मंगल ग्रह पर मिला कुछ ऐसा, जिसने उड़ाए सबके होश
मंगल ग्रह पर जीवन संभव है या नहीं इस बात पर बहुत सालों से रिसर्च चल रही हैं। सालों की रिसर्च के बाद मंगल पर पानी होने के साक्ष्य मिले थे। जिसके बाद अब वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता हासिल हुई है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 May 2018 6:35 AM GMT
मंगल ग्रह पर जीवन संभव है या नहीं इस बात पर बहुत सालों से रिसर्च चल रही हैं। सालों की रिसर्च के बाद मंगल पर पानी होने के साक्ष्य मिले थे। जिसके बाद अब वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता हासिल हुई है।
मंगल ग्रह की सतह से एक ऐसा वीडियो आया है जिसे देखकर आप भी हैरतअंगेज रहे जाएंगे। मंगल ग्रह पर कुछ ऐसे साक्ष्य मिले है जिनको देखकर वैज्ञानिक यह कयास लगा रहे है कि मंगल ग्रह पर पहले लोग रहते थे।

आपको बता दें मंगल ग्रह से एक प्राचीन योद्धा की टोपी के सबूत मिले है। ब्रिस्टल के एक अंतरिक्ष वीडियो पत्रकार 'जो व्हाइट' ने बताया है कि उन्होंने curiosity rover मशीन के माध्यम से देखा है कि मंगल ग्रह पर किसी योद्धा का सिर गिरा हुआ है।

जो कि अब एक मूर्ति की तरह दिख रहा है। देखने में यह सिर एक प्राचीन योद्धा महिला की तरह दिख रहा है। व्हाइट ने अपने इस वीडियो को यूट्यूब चैनल आर्टएलीन टीवी पर वीडियो डालकर लिखा कि नासा द्वारा भेजे गए curiosity rover से मंगल ग्रह पर उन्होंने देखा कि एक टूटी हुई मूर्ति है जो कि एक महिला के सिर की तरह लग रही है।

अब वैज्ञानिकों में यह बहस चल रही है कि क्या यह वाकई किसी महिला योद्धा की मूर्ति है और अगर यह सच है तो यह कितने समय पहले की बात है। कई वैज्ञानिक कह रहे है कि यह कोई मूर्ति नहीं है। बल्कि यह सिर्फ एक चट्टान है।
जिस तरह इस मूर्ति पर हेलमेट है उसी तरह का हेटमेट मिस्र की योद्धा महिलाएं पहनती थी। मंगल ग्रह पर इस तरह की कई चीजें देखी गई है जो कि एक प्राचीन और कलात्मक सभ्यता की याद दिलाती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story