OMG! ये महिला विलुप्त जानवरों को मार कर खाती है, देखिए हैरतअंगेज फोटो
एक हरतअंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला विलुप्त होने वाले जानवरों को पकड़ कर उन्हें मार कर खा जाती है और उसका वीडियो यू-ट्यूब पर डाल देती है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 May 2018 5:28 PM GMT
आजकल पैसे कमाने के लिए यू-ट्यूब को एक बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है। जहां पर कोई भी इंसान अपना चैनल बना कर उसपर वीडियो अपलोड कर सकता है और वी़डियो के माध्यम से पैसा कमा सकता है।
जिसके लिए कई बार लोग गलत काम करना शुरू कर देते हैं और ऐसा ही एक हरतअंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला विलुप्त होने वाले जानवरों को पकड़ कर उन्हें मार कर खा जाती है और उसका वीडियो यू-ट्यूब पर डाल देती है। 

कंबोडिया में रहने वाली ऐह लिन टुच नामक महिला ने पैसे कमाने के लिए सारी हदें पार कर दी। यह महिला अपने यू-ट्यूब चैनल पर कमाई करने के लिए विलुप्त हो चुके जानवरों को मारकर खाती है और उसके वीडियो को यू-ट्यूब पर पोस्ट करती हैं।
इसे भी पढ़ें: इस देश में टॉयलेट सीट पर परोसा जाता है ऐसे खाना, वजह जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान, देखें वीडियो
इन वीडियो के माध्यम से आह लिन की अच्छी खासी कमाई हो जाती हैा। ज्यादा पैसे कमाने के लालच में आह लिन ने एक खास प्रजाति की बिल्ली को भी मारकर खाया। एक रिपोर्टस के अनुसार ऐह लिन ने कई समुद्री जीवों को पहले मारा फिर उन्हें पकाकर खाया।

ऐह लिन ने यह वीडियो अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया। मारकर खाए गए इन जानवरों में संरक्षित बिल्ली की प्रजाति फिशिंग कैट, किंग कोबरा और हेरॉन पक्षी भी शामिल थे।

जब यह वीडियो सभी जगह वायरल हुआ तो कंबोडिया के पर्यावरण मंत्रालय ने महिला और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया और दोनों की खोज शुरू कर दी। आह लिन और उसके पति जंगल में से पकड़ लिया गया जहां पर दोनों वीडियो बनाते थे।

इसे भी पढ़ें: 3 साल से पेट में पल रहा था कनखजूरा, ऐसे निकाला बाहर- जानें कैसे हुआ ये हैरतअंगेज कारनामा
अपना बचाव करते हुए आह लिन और उसके पति ने कहा कि उन्होंने इन जानवरों का शिकार नहीं किया है। उन्होंने इन जानवरों को बाजार से खरीदा था। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

जांच पूरी होने के बाद ही उनकी सजा का पता चल पाएगा। आह लिन ने अभी तक इस वीडियो के माध्यम से गूगल के विज्ञापनो की मौजूदगी के चलते 500 डॉलर्स की कमाई कर ली हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story