हैरतअंगेज! यहां बिल्ली भी करवाती है अपना फोटो शूट, देखें खूबसूरत तस्वीरें
आज तक आपने मॉ़डल्स, एक्टर, या फिर किसी भी उस इंसान का फोटोशूट होते हुए देखा होगा जो बहुत ही फैमस हैं। या जो फोटोशूट करना चाहते हो लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर का फोटोशूट होते हुए देखा हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 May 2018 12:09 PM GMT
आज तक आपने मॉ़डल्स, एक्टर या फिर किसी भी उस इंसान का फोटो शूट होते हुए देखा होगा जो बहुत ही फैमस हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर को फोटो शूट करवाते हुए देखा है।
तो आपको बता दें ऐसा होता है और हुआ भी है। यह हैरतअंगेज कर देने वाला कारनामा मिशिगन के बेंटन हार्बर में रहने वाले एक 30 साल के व्यक्ति ने किया है। इस व्यक्ति का नाम किट्टी शैब है जो कि पेशे से एक फोटोग्राफर है।
एक दिन फोटोग्राफर किट्टी शैब के दिमाग में एक आइडिया आया कि वह अपने घर में रहने वाली बिल्ली का फोटो शूट करे, तो बस फिर क्या था। किट्टी ने अपनी बिल्ली को अलग-अलग तरह के कपड़े पहनाए और उसका अलग-अलग लुक में फोटो शूट किया।
जिसके बाद उसने सभी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। जो कि लोग को बहुत पसंद आ रही है। किट्टी ने तीन हफ्ते पहले अपनी पांच साल की बेटी एमेली के लिए इस बिल्ली को गोद लिया और इस बिल्ली का नाम लूना रखा।
एमेली लूना को हमेशा अपने साथ रखती है और उसे बहुत प्यार भी करती है। वह लूना के साथ अपना भी फोटो शूट करवाती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story