ये है दुनिया का अगज-गजब कौआ, उड़ता नहीं झूला झूलता है, देखिए वीडियो
अमूमन आपने पार्क में बच्चों को और किसी मेले में उन्हीं बच्चों के माता-पिता के साथ झूला झूलते हुए देखा होगा। लेकिन क्या इंसानों के अलावा आपने कभी किसी पशु पक्षी को झूलते हुए देखा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 July 2018 10:17 AM GMT
अमूमन आपने पार्क में बच्चों को और किसी मेले में उनही बच्चों के माता-पिता को झूला झूलते हुए देखा होगा, लेकिन क्या इंसानों के अलावा आपने कभी किसी और को झूलते हुए देखा है।
यहां किसी और से हमारा मतलब जीव-जंतु, पशु-पक्षियों से है। ये बहुत ही विचित्र सी बात है कि जानवर कैसे किसी झूले पर झूल सकते है, लेकिन पक्षी तो आसमान में उड़ते है।
अब आप सोच रहे है होंगे पक्षियां तो झूल ही सकते है तो आपको बता दें उन्हें भी कभी झूलते हुए नहीं देखा होगा, क्योंकि वह हवा के साथ आसमान उड़ते रहते है, लेकिन एक ऐसा पक्षी देखा गया है जो कि झूलता है।
अमेरिका के एक राज्य लोवा में रहने वाले एक व्यक्ति डस्टिन स्को सुबह-सुबह अपनी कार चला रहा था, तभी उसकी कार की विंडशील्ड वाइपर पर एक कौआ बैठा हुआ था जो कि कार के साथ-साथ चल रहा था।
जिसकी वजह से कार चला रहे डस्टिन स्को ने गाड़ी का विंडशील्ड वाइपर चला दिया ताकि कौआ उढ़ जाए लेकिन कौआ उनकी कार के वाइपर से उड़ने का नाम ही नहीं ले रहा था।
आप भी इस वीडियो में देख सकते है कैसे कौआ वाइपर पर झूले का मजा ले रहा है। इस कार के वाइपर पर यह कौआ वीडियो बनाने के 30 सेकंड के बाद उड़ा था। डस्टिन स्को ने यह वीडियो फेसबुक पर शेयर की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story