मछली पर उभर आया 'अल्लाह' का नाम, देखते ही लगी 5 लाख की बोली
उत्तर प्रदेश के कैराना इलाके से एक अजीबो-गरीब खबर सामने आई है। कैराना इलाके में रहने वाले एक शख्स ने दावा किया है कि उसके घर में रखे एक्वेरियम की मछली के पेट पर "अल्लाह" शब्द लिखा हुआ दिखाई दिया है। जिसकी वजह से मछली के पेट पर उभरे "अल्लाह" शब्द को देखने के लिए भरी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो रहे हैं। जिसके चलते इस मछली को देखने के लिए लाखों रुपए की बोलियां लगाई जा रही हैं।

उत्तर प्रदेश के शामली जिले का कैराना इलाके हमेशा से ही यूपी की सियासत का चर्चित विषय रहा है। कैराना इलाके में ज्यादातर मुस्लिम जनसंख्या के लोग रहते हैं। लेकिन इस बार यह इलाका किसी और वजह से सुर्खियां बटोरता नजर आ रहा है।
दरअसल कैराना इलाके में रहने वाले एक शख्स शबाब अहमद के घर में रखे एक्वेरियम की मछली के पेट पर पीले रंग में "अल्लाह" शब्द उभर आया है। जिसे देखने के लिए इलाके और आसपास के गाँव के लोग बड़ी तदाद में शबाब अहमद के घर पर पहुंच रहे हैं।
शबाब अहमद के घर के बाहर लगी इस भारी भीड़ को देखते हुए लोगों ने मछली पर उभरे "अल्लाह" को देखने के लिए उसकी बोली लगानी शुरू कर दी, मछली को देखने के लिए लोग इतनी उत्साहित थे कि मछली की बोली 5 लाख तक पहुंच गई।
इस अनोखी मछली को पालने वाले शबाब अहमद ने बताया कि वह इस मछली को करीब 8 महीनें पहले अपने घर लेकर आए थे। लेकिन जैसे-जैसे ये मछली बड़ी होती गई इसके पेट पर पीले रंग में "अल्लाह" शब्द लिखा हुआ दिखाई देने लगा। इसके साथ ही शबाब ने बताया की यह मछली उनके परिवार के लिए बहुत शुभ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App