ये हैं दुनिया के अनसुलझे रहस्य, जिसके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप
दुनिया में ऐसी कई सारी घटनाएं होती है जिन्हें देखकर हम हैरत में पड़ जाते हैं। ऐसे ही कई अनसुलझे रहस्य हैं जिनके बारे में जानकर हम दातों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाते हैं।

आपने दुनिया के कई ऐसे अजीबोगरीब किस्सों के बारे में सुना होगा। लेकिन उनमें से कुछ ऐसी अनसुलझी और अनसुनी बातें होती हैं। जिनके बारे में कभी सोचा भी नहीं होगा।
जी हां... हम आपको बताने जा रहे हैं, दुनिया से जुड़े उन अनसुल्झे रहस्यों के बारे में जिनको जानकर आप कहेगें कि वाकई में ये अद्भुत हैं।
तिब्बत का येति
ये अजीब दिखने वाला जीव, बंदर की तरह जरूर दिखाई दे रहा है, लेकिन इसे नेपाल और तिब्बत में येति कहा जाता है, जो नेपाल के शेरपा से लिया गया है। जिसका मतलब है, चट्टानों का जीव। ये बंदर जैसा दिखने वाला जीव मानव की तरह दिखता है, जो तिब्बत और नेपाल के कुछ हिस्सों में इसे देखा गया है। येती यानी हिममानव पर कई फिल्में और सीरियल भी बन चुके हैं।
बरमूडा ट्रएंगल
बरमूडा ट्राएंगल अटलांटिक महासागर का वो भाग है, जिसे मौत का त्रिकोण और डेविल्स ट्राएंगल भी कहा जाता है। माना जाता है कि यह एक रहस्यमयी जलक्षेत्र है, जिसकी गुत्थी आज तक कोई नहीं सुलझा सका है। यहां अब तक हजारों की संख्या में विमान, पानी के जहाज और व्यक्ति गये और संदिग्ध रूप से लापता हो गये और लाख कोशिशों के बाद भी उनका पता नहीं लगाया जा सका है।
मिस्र के पिरामिड
मिस्र के पिरामिड वहां के तत्कालीन फैरो (सम्राट) गणों के लिए बनाए गए स्मारक स्थल हैं, जिनमें राजाओं के शवों को दफनाकर सुरक्षित रखा गया है। इन शवों को ममी कहा जाता है। उनके शवों के साथ पेय पदार्थ, वस्त्र, गहनें, बर्तन, वाद्य यंत्र, हथियार, जानवर एवं कभी-कभी तो सेवक सेविकाओं को भी दफना दिया जाता था।
यूं तो हम सभी जानते हैं कि मनुष्य चांद पर भी अपने कदम रख चुका है, पर क्या वाकई यह भी एक पहेली है। कुछ वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं का मानना है कि इन्सान कभी चांद पर गया ही नहीं यह धरती पर ही बनाई गई एक फिल्म थी।
क्योंकि चांद पर वायु ना होने के बावजूद चांद की सतह पर लगाया गया ध्वज लहरा रहा था। नेज़का लाइन्स दक्षिणी पेरु की धरती पर बनी एक लाइन्स की ऐसी श्रंखला है जिन्हें सिर्फ आसमान से देखा जा सकता है। जी हां! दूर-दूर तक फैली इन लाइनों से कई जानवरों जैसे मकड़ी, बंदर, मछली, शार्क और छिपकली की आकृतियां बनी है।
अज्ञात यूएफओ
जी हां! एक ओर रहस्यमयी गुत्थी है यूएफओ आकाश में उड़ती एक अज्ञात वस्तु। कई चश्मदीद गवाहों के अनुसार इन अज्ञात उड़ती वस्तुओं के बाहरी आवरण पर तेज़ प्रकाश होता है। उड़न तश्तरीयों के अस्तित्व को आधिकारिक तौर पर दुनिया भर की अधिकांश सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है, लेकिन कुछ गवाह उड़न तश्तरीयों के देखे जाने का दावा करते हैं।
एरिया 51 एक सैन्य अड्डे का उपनाम है जो पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका में नेवादा के दक्षिण में स्थित है। माना जाता है कि इस क्षेत्र में एलियंस और अज्ञात उड़न वस्तुओं (यूएफ़ओ) जैसी चीज़ों को देखा जा चुका है।
हिमालय की पहाड़ियों के पास और लद्दाख की वादियों में एक ऐसी जगह है, जहां अगर आपने गाड़ी खड़ी कर दी तो वो अपने आप ही पीछे को खिंची चली आती है. लोग इसे हिमालय का जादू कहकर बुलाते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App