OMG! इस देश में पुरूष करते है सात शादी, चूरा लेते है किसी की भी बीवी
दुनिया के हर देश में विभिन्न तरह की जातियां और जनजातियां पाई जाती हैं और इनमें अनेकों तरह के रीति रिवाज और परम्पराएं होती है। कई देशों में कुछ ऐसी हैरतअंगेज कर देने वाली परम्पराएं होती है कि जिनके बारे में जानकर ही आपके होश उड़ जाएंगे।

दुनिया के हर देश में विभिन्न तरह की जातियां और जनजातियां पाई जाती हैं और इनमें अनेकों तरह के रीति रिवाज और परम्पराएं होती हैं। कई देशों में कुछ ऐसी हैरतअंगेज कर देने वाली परम्पराएं होती हैं कि जिनके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
अफ्रीका में एक हैरतअंगेज कर देने वाली परंपरा है। आपको बता दें अफ्रीका में 'वोडाबे' जनजाति के पुरूष एक दूसरें की बीवियों को चुराकर उनसे शादी कर लेते हैं। इस तरह की शादी इस जनजाति के लोगों की पहचान है।
इस जनजाति के पुरूषों की पहली शादी उनके घर वालों की मर्जी से होती है और दूसरी शादी करने के लिए पुरुषों को किसी की पत्नी को चोरी करना पड़ता है। ऐसा करने के लिए यहां हर साल 'गेरेवॉल फेस्टिवल' का आजोयन किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: गजब! बिजली कड़कने से दुल्हन ने किया शादी से इंकार, दोनों परिवार में जमकर हुई मार-पीट
इस जनजाति के लोग इस फेस्टिवल को मनाने के लिए एक जगह इकट्ठे होती है और इस फेस्टिवल को सात दिन और सात रात तक मनाते हैं। इस फेस्टिवल के मौके पर लगे मेले में लड़के चेहरे पर रंग लगाकर आते हैं और शादीशुदा महिलाओं को अपनी और आकर्षित करते हैं।
इसी फेस्टिवल के दौरान यहां के पुरूष दूसरों की पत्नी का दिल जीतने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा करते समय उन्हें एक बात का ध्यान रखना होता है कि महिला का पति ये सब न देख रहा हो।
इसे भी पढ़ें: इस देश में लड़का और लड़की की डेडबॉडी के साथ किया जाता है ये हैरान कर देने वाला काम
अगर इस फेस्टिवल के दौरान कोई पुरूष किसी शादीशुदा महिला को पसंद आ जाता है और पुरूष महिला को भागने के लिए मना लेता है तो बाद में इन दोनों की शादी 'वोडाबे' समुदाय के लोग करवा देते हैं, जिसे यहां के लोग प्रेम विवाह मानकर स्वीकार कर लेते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App