हैरतअंगेज! यहां अंतिम संस्कार में रोने के लिए दिए जाते हैं पैसे और होती है पार्टी, जानें क्या है पूरा मामला
क्या आपने कभी सुना है कि किसी की मौत हो जाने के बाद उसके अंतिम समय में रोने के लिए किसी भी शख्स को पैसे देकर बुलाया जाता है। शायद ही आपने कभी ऐसा सुना होगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 July 2018 10:42 AM GMT
अक्सर जब किसी की मृत्यु होती है तो उनके अंतिम विदाई के मौके पर हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं, क्योंकि कोई भी इंसान यह कभी नहीं चाहता कि उसके परिजन को कुछ भी हो या वो इस दुनिया को छोड़ कर जाएं।
ऐसे में अगर किसी के परिजन की मौत हो जाती है तो वह व्यक्ति रो-रो कर अपना बुरा हाल कर लेता है और उनके साथ-साथ उनके जानने वाले भी रोते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी की मौत हो जाने के बाद उसके अंतिम समय में रोने के लिए किसी को पैसे देकर बुलाया जाता है,शायद ही आपने कभी ऐसा सुना होगा, क्योंकि यह एक बहुत ही हैरान कर देने वाली बात है।

इसे भी पढ़ें: OMG! गर्लफ्रेंड के साथ ब्वॉयफ्रेंड कर रहा था कुछ ऐसा, डिलिवरी ब्वॉय ने किया खुलासा, लड़का भी चौंका
आपको बता दें लेकिन ऐसा हो रहा है। अफ्रीका के घाना के पेशेवर मूरर्स अजनबी लोगों के अंतिम संस्कार में रोने के लिए जाते हैं और उनको वहां पर रोने के लिए पैसे भी दिए जाते हैं।
बताया जाता है कि घाना में कुछ ऐसे समूह है जिनका यहा शौक के साथ पेशा भी है। घाना के पेशेवर मूरर्स की एक के नेता अमी डोक्ली का कहना है कि कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के अंतिम संस्कारों में रो नहीं पाते हैं।

इसलिए वह हम लोगों को बुलाते है और हम पर भरोसा करते है कि हम ठीक से रोएंगे। डोक्ली बताती है कि वह और उनकी टीम की अन्य सभी महिलाएं सभी विधवा हैं, और अजनबियों के लिए उन लोगों के लिए आसान नहीं होता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story