पंजाब के इस गांव में हर घर पर है एयरपोर्ट, जानिए क्या है वजह
जालंधर में गांव लांबडा गांव में हर छतों को हवाई जहाज का शेप दिया गया है। दरअसल ये एक एनआरआई का मकान में बनाया गया है विमान असली नहीं लेकिन जहाजनुमा बनाए गए कमरे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 Jan 2018 5:38 PM GMT
इस दुनिया में अजीबोगरीब किस्से सुनने को मिलते है। आपको हम ऐसी जगह के बारे में बताते हैं, जहां हवाई जहाज में सफर करना हर किसी का सपना होता है। अगर किसी को रात-दिन इसी में बैठ कर गुजारनी हो तो कैसा लगेगा। जी हां इस गांव के लोग ऐसा ही करते हैं।
हम बात कर रहे हैं जालंधर में गांव लांबडा के बारे। जहां हर छत पर एयर इंडिया का हवाई जहाज खड़ा है, जो भी इन्हें देखता है चौंक जाता है। दरअसल ये एक एनआरआई का मकान है, जिसकी छत पर दिख रहा विमान असली नहीं है बल्कि जहाजनुमा बनाए गए कमरे हैं।
हवाई जहाज में उड़ने और उनमें रहने के सपने को साकार करते हुए ऐसा किया गया है। जहाजनुमा कमरों पर एयर इंडिया लिखा गया है। अकेले जालंधर जिले में ही नहीं बल्कि नूरमहल तहसील के उप्पला गांव में तो हर घर के ऊपर जहाज नजर आते हैं।
जहाज वाला गांव
इस कारण इस गांव को लोग अब जहाज वाले गांव के नाम से जानने लगे हैं। यहां के निवासी संतोष सिंह ने अपने घर के ऊपर एक हवाई जहाज बनवाया है। यह जहाज तकरीबन 2 किलोमीटर की दूरी से दिखाई देने लगता है। यह गांव आस-पास के दूसरे लोगों और गांवों में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
पानी की टंकी है को भी बदल डाला जहाज में
संतोष सिंह इंग्लैंड में रहते हैं, उनका होटल का व्यवसाय है। केवल संतोष सिंह ही नहीं बल्कि पंजाब के जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और दोआबा के इलाके में कई गांव के मकानों पर पानी की टंकी पर हवाई जहाज दिखाई देते हैं।
जिन आलीशान कोठियों में एनआरआई विदेशों से कभी-कभार अपने परिवारों से मिलने के लिए इकटे होते हैं, उनकी छतों पर पानी की टंकियों पर जहाज बने हुए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story