समंदर में डूब रहा था परिवार, जान बचाने के लिए लोगों ने अपनाया अनोखा तरीका
जिंदगी बचाने की जद्दोजहद करीब 30 मिनट तक चलती रही।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 July 2017 2:41 PM GMT
कहा जाता है जाको राखे साइयां मार सके न कोई और कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब एक परिवार ने मौत को मात दे दी। दरअसल मामला है फ्लोरिडा के पनामा शहर का जहां समंदर किनारे एक ऐसी घटना घटी जिसे सुनने के बाद आप कहेंगे कि कुछ भी असंभव नहीं है।
पनामा की एक बीच पर रोज की तरह लोग परिवार के साथ मौज-मस्ती कर रहे। बेफिक्र हो कर मजे कर रहे थे तभी अचानक से लोगों ने चीख-चिल्लाहट की आवाज सुनी जिसको सुनने के बाद सभी आश्चर्य में पड़ गए।
इसे भी पढ़ें: अद्भुत: अंटार्कटिका से टूटा दिल्ली से भी बड़ा आइसबर्ग
दरअसल बीच में कुछ लोग डूब रहे थे जिनकी चीख की आवाज सुनकर लोगों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाने की सोची। डूबने के डर को पीछे छोड़ते हुए वहां मौजूद लोगों ने 70 से 80 लोगों की चेन बनाई और सभी ने एक दूसरे का हाथ थामा। हाथ ताम कर लोगों ने परिवार को एक नई जिंदगी दी।
जिंदगी बचाने की जद्दोजहद करीब 30 मिनट तक चलती रही। डूबने वाले कुल 9 लोग थे जिनमें से 2 बच्चे थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। गौरतलब है कि डूबने वालों में 67 साल की एक बूढ़ी महिला बी शामिल थीं जिन्हें पानी में हार्ट अटैक आ गया थआ लेकिन अब वो सुरक्षिता हैं।
Human chain in Panama City Beach to save 9 people drowning pic.twitter.com/n25KvoPhxr
— Susan Anne Manning (@sunbird605) July 10, 2017
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story