इस आदमी ने अपने पेट को बनाया गुल्लक, ऑपरेशन से निकाले इतने सिक्के
मेटलोफगिया नाम की बीमारी से पीड़ित मरीज धातुओं को निगलते लेते हैं

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 50 साल के एक आदिवासी व्यक्ति का पेट किसी गुल्लक की तरह हो गया था। उसे दुर्लभ रोग मेटलोफगिया नाम की बीमारी थी जिसमें वह सिक्के निगल लेता था।
डॉक्टरों ने आॅपरेशन कर उसके पेट से 72 सिक्के निकाले हैं। डाॅक्टरों के अनुसार मानसिक बीमारी के कारण व्यक्ति लंबे समय से सिक्के निगलता रहता था।
इसे भी पढ़ें- VIDEO:भारत की जमीन पर पहली बार एलियन की लैंडिंग, शहर में खौफ
आॅपरेशन करने वाली टीम के प्रमुख डा. अमित केले ने बताया कि कृष्ण सोमलया सांबर दुर्लभ रोग मेटलोफगिया से पीड़ित था।
इस रोग के मरीजों में धातु की चीजें निगलने की प्रवृति होती है। उन्होंने बताया कि सांबर पालघर के तलसारी तालुका में थोराटपाडा का निवासी है।
ढाई घंटे चला ऑपरेशन
डाॅक्टरों ने बताया कि सांबर करीब 20 साल से इस रोग से पीड़ित रहा है। उन्होंने बताया कि यह आॅपरेशन करीब साढे तीन घंटे चला। सांबर की स्थिति में सुधार हो रहा है और उसे जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App