जुआरियों के चक्कर में 6 मुर्गे हवालात के अन्दर, नहीं मिली जमानत
इंसान अपने फायदे के लिए क्या कुछ नहीं करता। जब भी मौका मिला उसने अपने फायदे के लिए दूसरो को फंसा दिया है। ऐस ही एक मामला हरियाणा के बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने मुर्गो की लड़ाई करवाकर पैसा कमाने वाले जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 April 2019 4:56 PM GMT
इंसान अपने फायदे के लिए क्या कुछ नहीं करता। जब भी मौका मिला उसने अपने फायदे के लिए दूसरो को फंसा दिया है। ऐस ही एक मामला हरियाणा के बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने मुर्गो की लड़ाई करवाकर पैसा कमाने वाले जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।
साथ ही 6 मुर्गो को भी वहां से लाकर थाने में बांध दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाई शुरू कर दी पर मुर्गो को नही छोड़ा। पुलिस ने कहा कि जब मुर्गो के वारिस आएंगे तभी इनको छोड़ा जाएगा।
मुर्गो की लड़ाई के इस खेल में बेचारे मुर्गो का क्या दोष जो उन्हें अन्दर कर दिया गया। अब शायद ही कोई उनकी जमानत को थाने जाएगा। अखिर डर है कि कहीं मुर्गे को छोड़कर मालिक को ही न अन्दर कर दिया जाए।
इससे भी ज्यादा ताज्जुब तो तब हुआ जब पता चला कि इसी क्षेत्र में जनवरी महीने में जब दो मुर्गो को ऐसे ही मामले में उठा ले जाया गया था तो मुर्गो की कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट के अन्दर उनकी गवाही कैसे हुई, मुर्गो ने अपना पक्ष कैसे रखा फिलहाल इसकी कोई सूचना नही मिली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story