गजब: यहां स्कूल में पढ़ती हैं ''बुजुर्ग महिलाएं''
महाराष्ट्र में एक स्कूल ऐसा है जहां बूढ़ी महिलाएं ही वहां कि छात्राएं हैं।

कहते हैं सिखने की कोई उम्र नहीं होती ये बात बिलकुल सत्य है। कुछ लोग सीखने के लिए उर्म की सीमा को आड़े ले आते हैं लेकिन महाराष्ट्र में एक स्कूल ऐसा है जहां बूढ़ी महिलाएं ही वहां कि छात्राएं हैं। महाराष्ट्र के ठाणे के फागणे गांव में एक ऐसा स्कूल है, जहां 30 बुजुर्ग महिलाएं पढ़ती हैं।
शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है एक व्यक्ति का जीवन बिना शिक्षा अधूरा है। स्कूल के प्रवेश ‘गेट’ पर हिंदी वर्णमाला दिखाई देती है, ताकि महिलाएं समझ सकें कि वहां वे पढ़ने आई हैं। इन्हें पढ़ाने वाले टीचर योगेंद्र बांगर ने बताया, ‘यहां पढ़ने वाली हर महिला को एक पेड़ की देखभाल करनी होती है।
यह बुजुर्ग महिला बताती हैं, ‘मैं अब जानती हूं कि मुझे मेरा नाम कैसे लिखना है, हस्ताक्षर कैसे करने हैं। हम सब यहां पढ़ने आते हैं।’ इस स्कूल की यूनिफॉर्म भी है! यहां स्कूल में ध्यान लगाकर पढ़ रही हैं बुजुर्ग महिलाएं। टीचर शीतल मोरे 55 से 90 साल तक की बुजुर्ग महिलाओं को पढ़ा रही हैं।
टीचर शीतल मोरे बताती ने कहा है, ‘पहले ये महिलाएं पढ़ाई के नाम पर हंसते हुए कहती थीं- हमें बोर्ड पर लिखा दिखाई देगा? अब ये सभी अंगूठा नहीं लगातीं, साइन करती हैं।’ देखिए बुजुर्ग महिलाओं के क्लासरूम की प्यारी तस्वीर।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App