84 साल की महिला के पेट में मिला 44 साल का भ्रूण, जानिए क्या हुआ
ब्राजिल की 84 साल की महिला के गर्भ में 44 साल की भ्रूण मिला है।

ब्रासीलिया. ब्राजिल की एक 84 वर्षीय महिला के पेट से 44 साल का भ्रूण मिला है। महिला को अचानक पेट दर्द और चक्कर महसूस हुआ। महिला टोकैंटिस के पास के हॉस्पिटल गई। वहां डाक्टरों ने महिला का चकअप किया लेकिन डाक्टरों को कुछ समझ में नहीं आया। बाद में डाक्टरों ने महिला के पेट का एक्स-रे किया। डाक्टर रिजल्ट देखकर हैरान हो गए।
महिला के पेट में 20 से 28 सप्ताह का एक स्टोन बेबी मिला। डाक्टर समझ नहीं पाए रहे थे कि यह क्या है। अधिक जांच के लिए महिला को पामास पास पोर्टो नेशिओनाल अस्पताल भेज दिया गया है। महिला का कहना है कि 44 साल पहले वे प्रेगनेंट थीं। तब उन्होंने गर्भपात के लिए मेडिसीन ली थी। मेडिसीन लेने के बाद उन्हें लगा कि बच्चे ने मूव करना बंद कर दिया है और वे निश्चिंत हो गईं। डाक्टरों का कहना है कि भ्रूण के मर जाने के बाद भी भ्रूण महिला के पेट में बना रहा। महिला अब भ्रूण को नहीं निकालना चाहितीं। वे कहती हैं कि यह सब उनके लिए एक सूपर नेचुर बात है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, महिला के पेट में कैसे आया 44 का भ्रूण-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App