गजब! इस एक पेड़ पर लगते हैं 40 तरह के अलग-अलग फल
जब सैम की मेहनत रंग लाई तो उसे देख विशेषज्ञ भी हैरान थे।

इस धरती पर वाकई एक ऐसा पेड़ है जिसमें 40 अलग-अलग तरह के फल लगते हैं।
यह करिश्मा प्रकृति या किसी वैज्ञानिक ने नहीं किया बल्कि एक कलाकार ने कर दिखाया है।
अमेरिका के न्यूयॉर्क के रहने वाले विजुअल आर्टिस्ट सैम वान अकेन ने बरसों की मेहनत के बाद ऐसा पेड़ विकसित किया है जिस पर आड़ू, प्लम, खुबानी, चेरी, बादाम उगते हैं।
इसे भी पढ़ें- बाजार में आई बाहुबली वाली राखियां, मची धूम
ग्राफ्टिंग तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सैम ने यह अनोखा पेड़ उगाया। वह तरह-तरह के पेड़ की टहनियों को एक पेड़ पर ग्राफ्ट करते गए।
इस दौरान उन्होंने फलों की फार्मिंग करने वाले विशेषज्ञों की भी मदद ली। जब सैम की मेहनत रंग लाई तो उसे देख विशेषज्ञ भी हैरान थे।
उनकी सालों की इस मेहनत का फल सिर्फ मीठा ही नहीं, बल्कि खूबसूरत भी निकला। इस पेड़ पर अलग-अलग फल अलग-अलग वक्त पर उगते हैं।
इसलिए सैम को साल में कई बार फल इकट्ठा करने आना पड़ता है। साल 2014 में अमेरिका में सैम ने ऐसे 16 पेड़ लगाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App