तुर्की में सातवीं सदी में जमीन के नीचे शहर बनाकर रहते थे इंसान!
तुर्की के कैपाडोशिया क्षेत्र में बसा यह अंडरग्राउंड शहर कई लिहाज से खास है।

X
haribhoomi.comCreated On: 29 March 2014 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. मानव सभ्यता के इतिहास पर अगर नजर डालें तो पाएंगे की मानव ने अपने जीवन की शुरुआत में गुफा बनाकर रहने से शुरु की थी। लेकिन समय के साथ जैसे जैसे सभ्यता का विकास हुआ तो मानव घर बनाकर रहना शुरु कर दिया।
मगर तुर्की के कैपाडोशिया क्षेत्र में बसा यह अंडरग्राउंड शहर कई लिहाज से खास है। डैरिंक्यू नामक यह शहर यहां के अजीब से रॉक फॉर्मेशन, ऐतिहासिक अवशेष और सांस्कृतिक महत्व की वजह से खास है। कोई नहीं सोच सकता कि इस शहर का अंडरग्राउंड नेटवर्क इतना उन्नत होगा।
डैरिंक्यू की खासियत इसका आकार है, जिसकी गहराई 60 मीटर है। यहां करीब 20 हजार लोग रहते थे। सातवीं सदी का यह शहर युद्ध के दौरान लोगों की रक्षा के लिए बसाया गया था, ताकि वे मुसीबत में अपनी और अपने कीमती सामान की रक्षा कर सकें। इस शहर में 600 दरवाजे हैं।
नीचे की स्लाइड्स में देखिए, तीन सौ फीट गहरे शहर की तस्वीरें -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story