आश्चर्यजनक ! मृत प्रेग्नेंट व्हेल के पेट से निकली 22 किलो प्लास्टिक, देखें तस्वीरें
प्लास्टिक की वजह से समुद्री जीवों को कितना नुकसान पहुंचता है, इसका दुष्परिणाम हाल ही में इटली के समुद्र किनारे देखा भी गया। इटली के शहर सर्दिनिया के पास मौजूद पोर्टो कर्वो बीच पर एक मरी हुई व्हेल मछली देखी गई। यह व्हेल प्रेग्नेंट थी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 April 2019 8:49 PM GMT
प्लास्टिक की वजह से समुद्री जीवों को कितना नुकसान पहुंचता है, इसका दुष्परिणाम हाल ही में इटली के समुद्र किनारे देखा भी गया। इटली के शहर सर्दिनिया के पास मौजूद पोर्टो कर्वो बीच पर एक मरी हुई व्हेल मछली देखी गई। यह व्हेल प्रेग्नेंट थी।
जब इस व्हेल का पोस्टमार्टम किया गया तो इसके पेट में करीब 22 किलो प्लास्टिक निकला। इस प्लास्टिक में फिशिंग नेट्स, फिशिंग लाइन्स, प्लास्टिक बैग्स, प्लास्टिक पाइप्स और प्लेस्ट शामिल हैं।
पेट में 2 तिहाई हिस्से में प्लास्टिक
नेशनल जियोग्राफिक के मुताबिक, समुद्र में मौजूद प्लास्टिक इसके पेट में गया और आंतों से चिपक गया। इस व्हेल मछली के पेट के करीब दो तिहाई हिस्से में सिर्फ प्लास्टिक मिला। इस वजह से इस व्हेल को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाए, जिस वजह से यह मर गई।
पूरी दुनिया समुद्र को खराब कर रही
सेयमी नाम की एनजीओ की मेंबर लूसा का कहना है कि प्रेग्नेंट व्हेल मछली के पेट के अंदर से इतना प्लास्टिक निकलना इस बात को दर्शाता है कि समुद्र को आज भी बड़ी मात्रा में पूरी दुनिया के लोग प्रदूषित कर रहे हैं जिससे समुद्र जीवों का अस्तित्व खतरे में है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story