यह अमेरिकन गर्ल है रियल मोगली, सभी जानवरों के साथ है दोस्ती: देखिए तस्वीरें
अमेलिया ने तीन साल की उम्र से ही जानवरों से दोस्ती करनी शुरू कर दी थी।

X
haribhoomi.comCreated On: 26 May 2014 12:00 AM GMT
वाशिंगटन. अभी तक आपने सिर्फ फिल्मों में ही हीरो को जानवरों से दोस्ती करते हुए देखा होगा या सर्कस में मास्टर के इशारे पर करतब दिखाते हुए देखा होगा। लेकिन अमेरिका की एक 15 साल की लड़की चिम्पैंजियों से हाथ मिलाती है, हाथियों की सूंड पर बैठती है, जिराफ के साथ खेलती है, कंगारुओं के बीच में जाकर लेट जाती है और शावक के साथ खेलती है।
अमेरिकन गर्ल अमेलिया फोरमैन को आज की मोगली भी कहा जा सकता है। अमेलिया जब तीन साल की थीं, तब से ही जानवरों से उसे लगाव होने लगा। मां रॉबिन स्वार्ज नेशनल जीयोग्राफिक में फोटोग्राफर हैं। इसी लिए बढ़ती उम्र के साथ जानवरों से रिश्ता और गहरा होता गया। पहले मां को कुछ अजीब जरूर लगा फिर बाद में उन्होंने भी इस रिश्ते को कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। इस कारण अमेलिया को अब लोग 'जंगल गर्ल' कहते हैं।
साल 2012 तक रॉबिन स्वॉर्ज के पास जानवरों के साथ अमोलिया के फोटोग्राफ्स का कलेक्शन काफी बड़ा और शानदार हो गया था। इसके बाद उन्होंने इस कलेक्शन को अमेलिया एंड एनिमल नाम की एक किताब का रूप दे दिया। यही नहीं अमेलिया पर सीरीज बनाने के लिए न्यूयॉर्क की अपेरचर फाउंडेशन फंडिंग कर रही है।
साल 2004 में अमेलिया के ग्रैंड पैरेंट्स की डेथ हो गई। इसके बाद रॉबिन को समझ नहीं आ रहा था कि वो अपना काम करें कि अमेलिया की देखभाल। तब उसकी उम्र सिर्फ पांच साल थी।,तभी अमेलिया के जानवरों के प्यार को देखते हुए रॉबिन ने उसे अपने काम पर ले जाना शुरू किया। तभी से जानवरों के साथ अमोलिया की दोस्ती दिन ब दिन बढ़ती ही गई।
नीचे की स्लाइड्स में देखिए जानवरों के साथ अमेलिया का सफर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story