11 साल की उम्र से मिट्टी खा रहा है 100 साल का बुजुर्ग, वजह जानकर आ जाएंगे आंसू
झारखंड के साहिबगंज के रहने वाले 100 वर्षिय बुजुर्ग कारू पासवान मिट्टी खाकर जी रहा है। ये हालत झारखंड की गरीबी को दर्शाता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 Jan 2018 4:15 PM GMT
इन दिनों झारखण्ड में एक 100 साल के बुजुर्ग की चर्चा जोरों पर है। दरअसल ये बुजुर्ग 11 साल की उम्र से मिट्टी खाकर जिन्दा है। इस मामले ने झारखण्ड की राजनीति को गरमा दिया है।
इससे पहले हाल ही में झारखंड में भूखमरी के चलते 11 वर्षिय संतोषी कुमारी आपनी जान गवा बैठी। मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था, कि हैरान कर देने वाला वाक्या सामने आया।
ये मामला सुनने में तो अजीब जरूर लगेगा, लेकिन बात जब जान पर आ जाती है, तो कुछ भी करने को लोग तैयार हो जाते हैं। इस मामले ने झारखंड की बढ़ती गरीबी को बेनकाब कर दिया है। ये मामला 100 वर्षिय बुजुर्ग का है। जो गरीबी के कारण मिट्टी खाने को मजबूर हो गया।
एएनआई के मुजाबिक ये घटना झारखंड के साहिबगंज की है। जिसमें गरीबी के चलते 100 वर्षीय एक वृद्ध मिट्टी खाकर जिंदा रहने को विवश है।
100-year-old Karu Paswan from #Jharkhand's Sahebganj claims he can't survive without eating mud, says 'started eating it when I was 11 years old due to poverty but later it became a daily routine' pic.twitter.com/NPrrihaNiy
— ANI (@ANI) January 19, 2018झारखंड के रहने वाले100 वर्षीय कारू पासवान का कहना है कि वह मिट्टी खाए बिना नहीं रह सकते। उनके मुताबिक, 'मैंने 11 साल की उम्र में गरीबी की वजह से मिट्टी खाना शुरू किया था', बाद में यह मेरी आदत बन गई। करू के पास मिट्टी का खाली बर्तन और कुछ सूखी मिट्टी रखी हुई है।
गौरतलब है कि पिछले साल झारखंड में भूख के चलते होने वाली मौतों पर खूब सियासत हुई थी। इस मामले में विपक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story