आश्चर्यजनक! ये है 10 करोड़ साल पुराना टिड्डा, ये है इसकी खासियत
यह प्रजाति म्यामां के काचिन प्रांत के हुकावंग घाटी में खोजी गई है।

बीजिंग के म्यामां में खोजे गए 10 करोड़ साल पुराने टिड्डे की एक नई प्रजाति का नाम प्रख्यात ब्रिटिश प्रसारक और प्रकृतिवादी सर डेविड एटनबरो के सम्मान में उनके नाम पर रखा गया है।
यह प्रजाति उस समूह की है जिसे आम तौर पर शैडोडेमसेल्स के तौर पर जाना जाता है। इस प्रजाति का नाम मेसोस्टिक्टा डेविडएटनबरोइ दिया गया है।
शोधकर्ताओं ने इस तरह उनके 90वें जन्मदिन को भी मनाया गया। मेसोस्टिक्टा डेविड एटनबरोइ जानवरों की उस लंबी सूची में नया जुड़ाव है जिनका नाम सर डेविड एटनबरो के नाम पर रखा गया है।
उनके नाम पर एक घुन, एक मछली और समुद्री सरीसृप प्लेसियोसोर की जीवाश्म प्रजाति का नाम भी रखा गया है।
जर्नल ऑफ सिस्टमेटिक पेलियंटोलॉजी में बताया गया कि यह प्रजाति म्यामां के काचिन प्रांत के हुकावंग घाटी में खोजी गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App