सिर्फ 15 मिनट में बनाएं टेस्टी रवा उत्तपम का नाश्ता
सिर्फ 15 मिनट में बनाएं टेस्टी रवा उत्तपम का नाश्ता
सुबह के नाश्ते के लिए कुछ पौष्टिक और हेल्दी होना चाहिए। साउथ इंडिय डिश उत्तपम इसके लिए बेस्ट है।
लोग रवा उत्तपम भी खाना पसंद करते हैं, लेकिन उसके फर्मेंटेशन के लिए समय लगता है। अगर आप इस रेसिपी से बनाएंगे तो रवा उत्तपम सिर्फ 15 में बनकर तैयार हो जाएगा।
सामग्री: 1 कप रवा (सूजी), ½ कप दही, सब्जियां- (प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, टमाटर, हरा धनिया कटे हुए), ENO सॉल्ट, पानी, तेल, नमक।
रेसिपी: -एक बाउल में रवा और दही लें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार करें। कुछ देर ढंककर रखें।
-अब इसमें नमक मिलाएं। हल्का पानी डालें। अब इनो सॉल्ट डालकर तुरंत अच्छे से मिक्स करें। बैटर फूलेगा।
- तवे पर तेल फैला लें। इसपर रवा-दही का घोल चम्मच से डालें और गोल शेप में फैलाएं। ऊपर से सब्जियों की टॉपिंग डालें। इसे पकने दें।
- अब तेल डालते हुए दोनों तरफ से उत्तपम सेकें। गर्मा-गरम नारियल चटनी या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
नाश्ते के लिए झटपट बनने वाली रवा उत्तपम की रेसिपी जानें।
नाश्ते के लिए झटपट बनने वाली रवा उत्तपम की रेसिपी जानें।








