घर पर बनाएं बंगाली मिष्टी दोई, जानें रेसिपी
- घर पर बनाएं बंगाली मिष्टी दोई, जानें रेसिपी
- गर्मी के मौसम में ठंडी-ठंडी मिठाई या डेजर्ट खाने का मन करता है। ऐसी ही बंगाल की एक खास मिठाई है जिसे मिष्टी दोई कहा जाता है।
- मिष्टी दोई यानी मिठा दही, गाढ़े दूध, गुड़ और दही से बनती है। इसे विशेष अवसरों पर मिठाई के तौर पर परोसा जाता है। इसे घर पर बनाने के लिए जानें रेसिपी...
- सामग्री: 1 लीटर दूध (फुल क्रीम), 1/4 कप गुड़, 1/2 मिल्क पाउडर, 2 चम्मच दही।
- रेसिपी: - दूध को मध्यम-धीमी आंच पर उबालें। हल्का गाढ़ा होने तक उबालें। अब इसे उतार लें।
- - अब पैन में गुड़ डालें और हल्का-हल्का पानी डालकर पिघला लें। गुड़ पकते समय पतला हो जाए, तब तक चलाते रहें।
- - अब गैस को मधम कर दें और इसमें उबला दूध मिलाएं। मिश्रण को चलाते हुए मिल्क पाउडर डालें और पकाएं। दूध गाढ़ा हल्का होने पर गैस बंद करें।
- - अब एक कुल्हड़ या टेराकौटा बर्तन में इस दूध को डालें। इसमें 2 चम्मच दही मलाएं। अब गर्म जगह पर रख दें। दही जमने पर इसे फ्रिज में ठंडा करें और बाद में ठंडा सर्व करें।
बंगाल की पारंपरिक मिठाई मिष्टी दोई आप घर भी तैयार कर सकते हैं। जानिए रेसिपी।
बंगाल की पारंपरिक मिठाई मिष्टी दोई आप घर भी तैयार कर सकते हैं। जानिए रेसिपी।