07 Apr 2026
Triumph Motorcycles ने भारत में 1 लाख यूनिट का बड़ा आंकड़ा पार कर ग्राहकों को खास तोहफा दिया
Triumphने अपनी पॉपुलर 400cc बाइक्स की कीमतों में जबरदस्त कटौती कर खरीद को और आसान बना दिया
अब ग्राहक नई ट्रायम्फ बाइक खरीदकर 21,500 रुपये तक की सीधी बचत का फायदा उठा सकते हैं
इस फैसले के पीछे टैक्स स्लैब में बदलाव और नए वित्त वर्ष में आक्रामक ग्रोथ प्लान मुख्य वजह हैं
FY27 में कंपनी मिड-कैपेसिटी सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है
18 प्रतिशत GST ब्रैकेट का फायदा मिलने से ट्रायम्फ अपनी बाइक की कीमतें और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बना पाया है
देशभर में 230 से ज्यादा स्टोर्स और 200 शहरों में मौजूद नेटवर्क से ग्राहकों को बेहतर एक्सेस मिल रहा है
ट्रायम्फ स्पीड T4 अब करीब 1.95 लाख रुपये में मिल रही है, जो पहले से काफी किफायती हो गई है
स्पीड 400, स्क्रैम्बलर 400 और थ्रक्सटन 400 जैसे मॉडल अब नए प्राइस टैग के साथ ज्यादा आकर्षक हो गए हैं
कंपनी को भरोसा है कि कीमतों में कमी के बाद भारत में ट्रायम्फ राइडर्स की संख्या तेजी से बढ़ेगी