14 Feb 2026
Ferrari Amalfi को ब्रांड की एंट्री-लेवल सुपरकार कहा जा रहा है, लेकिन इसकी ताकत और टेक्नोलॉजी किसी भी हाई-एंड मॉडल से कम नहीं है
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.59 करोड़ रुपये होगी। यानी यह सुपर-रिच कार लवर्स के लिए खास तोहफा है
इस कार की रफ्तार दिल की धड़कन बढ़ा देती है, यह महज 3.3 सेकेंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है
स्पीड यहीं नहीं रुकती। केवल 9 सेकेंड में 0 से 200 km/h तक पहुंच जाना इसे ट्रैक के लिए भी परफेक्ट बनाता है
इस कार के फ्रंट में पारंपरिक ग्रिल की जगह बॉडी-कलर्ड फ्लोटिंग विंग दिया गया है जो ज्यादा एग्रेसिव लुक देते हैं
पीछे की तरफ स्ट्राइकिंग शोल्डर लाइन और मिनिमल टेल डिजाइन मिलता है, ब्रॉड डिफ्यूजर इसकी एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाता है
यह कार मशहूर मॉडल Ferrari Roma की जगह लेती है। डैशबोर्ड डिजाइन 12-सिलिंडर मॉडल्स से इंस्पायर्ड है
ऑप्शनल कंफर्ट सीट्स तीन साइज में आती हैं। इनमें वेंटिलेशन, मसाज और पांच कस्टमाइज प्रोग्राम मिलते हैं