22 अप्रैल को आएगी Tesla की नई इलेक्ट्रिक कार, 5 सेकेंड में 100 की रफ्तार और 681Km रेंज

21 Apr 2026

Tesla 22 अप्रैल को भारत में अपनी नई Model Y L लॉन्च करने जा रही है

यह Model Y का लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन है, जिसमें ज्यादा स्पेस और बेहतर कंफर्ट मिलेगा

Model Y L की लंबाई और व्हीलबेस दोनों बढ़ाए गए हैं, जिससे केबिन ज्यादा खुला लगता है

इसमें 2+2+2 सीटिंग लेआउट दिया गया है, जिससे 6 लोग आराम से सफर कर सकते हैं

सेकेंड रो में कैप्टन सीट्स, आर्मरेस्ट और हीटिंग फीचर मिलते हैं, जो इसे और प्रीमियम बनाते हैं

सीट्स फोल्ड करने पर 2,539 लीटर का बड़ा कार्गो स्पेस मिलता है, जो ट्रिप्स के लिए परफेक्ट है

यह SUV 0 से 100 kmph की स्पीड सिर्फ 5 सेकेंड में पकड़ लेती है

इसकी WLTP रेंज 681 किलोमीटर तक है, जो लंबी ड्राइव के लिए शानदार है

इसमें V2L फीचर मिलता है, जिससे आप बाहर भी अपने गैजेट्स चार्ज कर सकते हैं

भारत में इसकी कीमत करीब 73 लाख रुपये हो सकती है, जो इसे प्रीमियम EV बनाती है