27 Feb 2025
Kia Motors ने अपनी नई Kia Syros SUV को लॉन्च करके तहलका मचा दिया है
3 जनवरी 2025 से इसकी बुकिंग शुरू हुई और महज कुछ हफ्तों में ही इसने 20,000 से ज्यादा बुकिंग्स का आंकड़ा पार कर लिया
अगर आपके मन में ये सवाल आ रहा है की कौनसे वेरिएंट को ज्यादा बुक कर रहे है तो इसके टॉप वैरिएंट्स की जबरदस्त डिमांड है
इस कार की कीमत 9 लाख से 17 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है, जिससे यह मिड-रेंज SUV सेगमेंट में एक बेहतरीन ऑप्शन बन गई है
Kia Syros सिर्फ नाम ही नहीं, बल्कि फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में भी दमदार SUV साबित हो रही है
इसके टॉप वैरिएंट्स की सबसे ज्यादा डिमांड देखी जा रही है, जिसमें 46% ग्राहकों ने हाई-एंड मॉडल को प्राथमिकता दी है
वहीं 67% बुकिंग्स पेट्रोल वैरिएंट के लिए और 33% बुकिंग्स डीजल वैरिएंट के लिए की गई हैं
ये दमदार कार दो इंजन विकल्प में उपलब्ध है जो 1.0L टर्बो-पेट्रोल और 1.5L डीजल है
बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 30-इंच का पैनोरमिक डुअल-स्क्रीन सेटअप, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, वेंटिलेटेड सीट्स जैसे कई फीचर्स शामिल है
वही सेफ्टी में 360-डिग्री पार्किंग कैमरा और वायरलेस चार्जर, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और पैनोरमिक सनरूफ और ADAS Level-2 जैसे कई फीचर्स शामिल है