जल्द ही लॉन्च होगी Nissan Gravite 7-Seater MPV कार, इनकी बढ़ेगी टेंशन

12 Feb 2026

निसान इंडिया ने कन्फर्म कर दिया है कि उसकी पहली 7-सीटर MPV Nissan Gravite भारत में 17 फरवरी को लॉन्च होगी। बजट फैमिली कार सेगमेंट में इससे हलचल मचना तय है।

पहले इसे 21 जनवरी को उतारना था, लेकिन अब नई तारीख के साथ कंपनी पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। डिलीवरी मार्च से शुरू होने की उम्मीद है

निसान ग्रेविट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.7–5.9 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है, जो इसे मिडिल क्लास फैमिली के लिए बेहद आकर्षक बनाएगी।

कम कीमत के बावजूद 7-सीटर लेआउट के साथ ग्रेविट, सीधे तौर पर Maruti Ertiga और Kia Carens की टेंशन बढ़ाने वाली है

यह MPV Renault Triber के CMF-A प्लेटफॉर्म पर बनी है, लेकिन निसान ने इसका डिजाइन पूरी तरह अलग और ज्यादा प्रीमियम रखा है

फ्रंट में चौड़ी ग्रिल, हॉरिजॉन्टल LED DRL पैटर्न, बोनट पर Gravite बैजिंग और मस्कुलर बंपर इसे एक मजबूत रोड प्रेजेंस देते हैं

स्प्लिट टेल-लैंप, बीच में जुड़ा लाइट एलिमेंट और सेंटर में Gravite लेटरिंग – रियर प्रोफाइल भी काफी मॉडर्न लगती है

अंदर की तरफ मॉड्यूलर सीटिंग, 7 लोगों के बैठने की सुविधा और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया केबिन मिल सकता है।

इस सेगमेंट में पहली बार इतने एडवांस फीचर्स मिलने की चर्चा है, जिससे यह कार वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज बन सकती है

ग्रेविट में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जिसे मैनुअल और ऑटोमेटेड गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा

मैग्नाइट और एक्स-ट्रेल के बाद, ग्रेविट निसान के भारतीय पोर्टफोलियो को मजबूत करने वाली सबसे अहम कार साबित हो सकती है